Jhansi News: शीघ्र ही वंदे भारत का स्लीपर वर्ज़न होगा लॉन्च- अश्विनी वैष्णव

Jhansi News: उन्होंने कहा कि चूंकि इस पुनर्विकास कार्य के दौरान रेल परिचालन निर्बाध रूप से संचालित रहेगा और यात्रियों का मूवमेंट भी बना रहेगा। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।;

Update:2023-08-21 19:58 IST
Ashwani Vaishnav inspected Jhansi railway station

Jhansi News: रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां चल रहे पुनर्विकास कार्य को देखा। नव स्थापित होने जा रहे हैं पुनर्विकसित ग्वालियर रेलवे स्टेशन का मॉडल को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भावी स्वरूप की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए।

Also Read

जल्द लांच होगा वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन

उन्होंने कहा कि चूंकि इस पुनर्विकास कार्य के दौरान रेल परिचालन निर्बाध रूप से संचालित रहेगा और यात्रियों का मूवमेंट भी बना रहेगा। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संरक्षा मानदंडों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस कार्य को अपने घर के कार्य की तरह करने की बात कही। अश्विनी वैष्णव ने इस पुनर्विकास परियोजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी और कंसल्टेंट कंपनी के अधिकारियों से भी वार्ता की और संरक्षा तथा गुणवत्ता का ध्यान देने की बात कही। वैष्णव ने शीघ्र ही वंदे भारत के स्लीपर वर्ज़न के लॉन्चिंग की बात कही, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को वंदे भारत के आरामदायक सफर की सुविधा प्राप्त हो सके। इस दौरान महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सतीश कुमार ने स्टेशन विकास कार्य के पावर प्वाइंट का प्रस्तुतिकरण किया और साथ ही निर्माण विभाग के अधिकारियों ने परियोजना की प्रगति से मंत्री को अवगत कराया।

BSNL नेटवर्क को ऑप्टिकल फाइब में परिवर्तित करने के निर्देश

अपने ग्वालियर दौरे के अवसर पर ग्वालियर के भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने की आवश्यकता जताई। इसी क्रम में वर्तमान नेटवर्क को एक माह के अंदर ऑप्टिकल फाइबर में परिवर्तित करने के निर्देश दिए।

दतिया स्टेशन का लिया जायजा

वैष्णव ने युवा अधिकारियों से वार्ता की और भोजन परोसने वाले महावीर जैन को अन्नदाता कहकर हौसलाफ़ज़ाई की तथा उनके साथ फोटो ली। मंत्री ने स्टेशन मास्टर थॉमस जॉर्ज और अन्य स्टाफ को यात्रियों की सेवा में अच्छे काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत दतिया पहुंचने पर अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन के अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकास किए जा रहे कार्यों के निरीक्षण के दौरान कामगारों का उत्सावर्धन किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेल कर्मियों से बात कर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags:    

Similar News