Jhansi News: करवा चौथ से पहले पत्नी ने पति को जेल भेजने की डीआईजी से लगाई गुहार

Jhansi News: झांसी में करवा चौथ के एक दिन पहले एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खुद के पति को सलाखों के पीछे भिजवाने की मन्नतें कर रही है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-10-20 13:37 IST

Jhansi News

Jhansi News: जहां एक तरफ चारों तरफ महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ के व्रत की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं झांसी में करवा चौथ के एक दिन पहले एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खुद के पति को सलाखों के पीछे भिजवाने की मन्नतें कर रही है। उसका आरोप है की उसका पति उसको धोखा देकर बिना तलाक किसी दूसरी महिला के साथ सगाई के बाद शादी कर रहा है। झांसी में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस पर डीआईजी कलानिधि नैथानी पीड़ितों की शिकायतें सुन रहे थे। की अचानक डीआईजी की नजर एक महिला पर पड़ी जिसकी गोद में एक बच्चा था।

डीआईजी ने सुनी महिला की शिकायत 

डीआईजी ने पहले महिला बुलाकर उसकी आपबीती सुनी। महिला के द्वारा डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया गया की वह उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली है। उसका विवाह 5 साल पहले झांसी के बिजौली निवासी पंकज कुमार से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति पंकज ने उसको उसके माता पिता के पास उज्जैन छोड़ दिया। उसको बताया की उसकी गार्ड की नौकरी झांसी मेडिकल कॉलेज में लग गई है। इस बीच उसने 3 साल पहले एक बेटे को भी जन्म दिया। पंकज बीच बीच में झांसी से उज्जैन आया करता था और उसके साथ मारपीट करता था। झांसी में उसके पति के किसी लड़की से संबंध बन गए। जिसकी जानकारी होने पर पति पंकज के माता पिता ने उसको अपनी संपत्ति से बेदखल करते हुए उससे रिश्ता खत्म कर दिया।

डीआईजी ने दी कार्रवाई के आदेश 

उसको जानकारी लगी की उसके पति ने झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र हंसारी निवासी एक लड़की से खुद को सेना में होने का बताते हुए सगाई कर ली। जानकारी होने पर उसके परिजन जब उस लड़की के घर पहुंचे तो लड़की के पिता ने ये कहकर उसके पिता को भगा दिया की शादी तो उनकी बेटी से ही होगी। पीड़िता ने डीआईजी से मांग की है की उसके पति ने उसका जीवन बरबाद किया है। और बिना तलाक दिए दूसरी लड़की को धोखा देखकर दूसरी शादी कर रहा है। उसके पति पर कार्यवाही करते हुए उसको जेल भेजा जाए। वही डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पीड़िता को सुनते हुए संबंधित थाने को जांच उपरात्न कार्यवाही किए जाने के लिए आदेशित किया है।

Tags:    

Similar News