Jhansi News: नामांकन सभा को डिप्टी सीएम ने किया संबोधित, विपक्ष पर साधा निशाना

Jhansi News: संबोधन में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामलला के निमंत्रण को ठुकराया है जनता भी उन लोगों को ठुकरा दे।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-04-30 12:56 GMT

झांसी में केशव प्रसाद मौर्य। (Pic: Newstrack)

Jhansi News: 2024 का यह चुनाव भारत की अगले 100 वर्षों की नीतियों और भविष्य का निर्धारण करेगा। इसलिए मतदाता केंद्र में भाजपा की तीसरी बार मोदी सरकार बनाना है,जिससे भारत विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बने। यदि भारत निर्माण करना है तो देश में विघटन करने वाले दलों को किसी प्रकार से ऑक्सीजन न दें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज नामांकन सभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा। 

रामलला के निमंत्रण को ठुकराने वालों को ठुकराएं

झांसी ललितपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा की नामांकन सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर को राष्ट्र मंदिर की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन पर कांग्रेस और सपा ने निमंत्रण को ठुकरा दिया। जिन लोगों ने रामलला के निमंत्रण को ठुकराया है जनता भी उन लोगों को ठुकरा दे। इंडी गठबंधन लगातार संविधान को खतरा, लोकतंत्र को खतरा जैसी बातें बोल रहा है परंतु खतरा तो असल में इन भ्रष्टाचारीयों को है। राहुल, अखिलेश यादव और मायावती स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। राम भक्तों पर समाजवादियों ने गोलियां चलवाईं।

गठबंधन पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जिहादियों से संबंध हैं। ऐसे में इन लोगों को किसी भी प्रकार का अवसर देना भारत के लिए घातक हो सकता है। निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 2014 से अब तक कमल का फूल खिला है। 2024 में भी पूरे बुंदेलखंड में कमल का फूल ही खिला मिलेगा। विपक्षी पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा साइकिल पंचर हो गई, हाथी उड़ गया और पंजे को जनता ने मरोड़ दिया। अब इन्हें ऑक्सीजन नहीं देना है वर्ना गुंडे फिर जीवित हो जाएंगे। खाली प्लॉट और जमीन पर कब्जा करेंगे। अराजक तत्व और गुंडे सक्रिय हो जाएंगे।

समान नागरिक संहिता लागू करेगी भाजपा

उप मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 10 वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत जिहादियों और आतंकवादियों के सामने नतमस्तक होता था लेकिन अब न तो जिहादी दिखाई पड़ रहे हैं और न ही आतंकवादी। कश्मीर के घर-घर में तिरंगा फहरा रहा है। अब पीओके की बारी है। वहीं कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण को समाप्त करके मुस्लिमों को आरक्षण दे दिया है, यह विघटनकारी निर्णय देश के लिए घातक साबित हो सकता है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू होनी है। देश विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनेगा।

Tags:    

Similar News