Etawah News: पुलिस की गिरफ्त में आए अस्मत के लुटेरे, दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं का पर्दाफाश

Etawah News: एक आरोपी ने एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी फोटो को वायरल कर दिया था। पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2023-05-31 20:16 GMT
Etawah police disclosed rape incidents two accused arrested

Etawah News: इटावा पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत दुष्कर्म की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक आरोपी ने एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी फोटो को वायरल कर दिया था। पुलिस ने अलग-अलग दोनो मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

वाहन चेकिंग के दौरान दबोचा गया आरोपित

इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद सहसों इलाके में एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। वादिनी के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि तीन व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए ग्राम बदनपुर मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। जबकि दूसरी घटना के आरोपित पर दुष्कर्म के बाद फोटो भी वायरल करने का आरोप लगा है।

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक पीड़ित वादिनी के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया और बताया गया कि 24 मई 2023 को उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसकी आपत्तिजनक फोटो को वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम को गठित कर दिया। कई जगह से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस आरोपित को तलाशने के लिए दबिश देती रही। लेकिन वो एक कदम आगे रहते हुए बच निकल जा रहा था। बुधवार को पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपित ने घेराबंदी की और उदी चौराहे के पास से इस घटना के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News