Jhansi News: मंदिर के पास नल पर पानी भरने गई थी महिला, सियार ने कर दिया हमला, और फिर..

Jhansi News:सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम उसे अस्पताल ले गई।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-09-09 05:51 GMT

झांसी में सियार ने किया महिला पर अटैक   (photo; social media )

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक के बाद अब झांसी में सियार ने सभी को डरा रखा है। यहाँ एक महिला पर सीयार ने हमला कर दिया। जब यह महिला मंदिर के पास नल पर पानी भरने गई थी। लेकिन महिला के चिल्लाने पर सियार झाड़ियों की तरफ भाग गया। वही नहीं इससे एक दिन पहले भी सियार ने दो लोगों पर हमला किया था। इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग की टीम ने सियार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, मगर अब तक सफलता नहीं मिली है।

टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम रनयारा जानकी देवी परिवार के साथ रहती हैं। जानकी ने बताया कि रविवार सुबह वह गांव के मंदिर पर पानी भरने के लिए गई थी। वहां वह अकेली थी, तभी झाड़ियों से निकलकर एक सियार आया और मेरा पैर मुंह में दबा लिया। वह पैर पकड़कर खींचने लगा। इस पर वह डर गई और शोर मचाया तो सियार झाड़ियों की तरफ भाग गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम उसे अस्पताल ले गई। उधर, गांव में रहने वाले डालचंद्र का कहना है कि शनिवार रात को मंदिर के पास कीर्तन हो रहा था वह कीर्तन सुन रहा था। तभी सियार आया और उस पर हमला कर दिया। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को और काटा।

सियार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया

गांव के प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। वन दारोगा भागीरथ कुशवाहा का कहना है कि सियार को पकड़ने के लिए कालका माता की बगिया में पिंजरा लगाया है। पूरे मामले में अफसरों को अवगत करा दिया है।

Tags:    

Similar News