UP: पुलिस ने रुकवाया रेलकर्मी का अंतिम संस्कार, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया...32 साल की महिला से किया था विवाह

Jhansi News: पत्नी ने बताया प्रमोद शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह घर आता और गाली-गलौज करता था। जिस कारण उनमें झगड़ा होता रहता था। एक दिन पहले रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2024-02-03 17:12 GMT

मृतक रेलकर्मी प्रमोद और उनकी पत्नी और परिजन (Social Media)

Jhansi News: झांसी में एक 58 वर्षीय रेलकर्मी ने 32 साल की युवती से विवाह किया था। शादी के एक साल बाद रेलकर्मी की मौत हो गई। देहांत की खबर मिलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। रेलकर्मी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

जानें क्या है मामला?

प्रेमनगर थाना क्षेत्र भूषण टीकज के पास रहने वाला प्रमोद कुमार पचलोंगिया (58 वर्ष) रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार (03 फ़रवरी) की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी मृतक के परिजन उसके घर पहुंचे। उनकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस की मदद से अंतिम संस्कार को रुकवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के बड़े भाई सुरेश ने बताया कि, उसका भाई प्रमोद रेलवे वर्कशॉप में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। पहले वह एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। बाद में उनकी दूसरे मोहल्ले की गीता नाम की महिला से दोस्ती हो गई। करीब एक साल पहले दोनों ने ओरछा और आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। सुरेश का आरोप है कि शादी के बाद दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पता चला है कि मौत से पहले वाली रात भी उनका झगड़ा हुआ। उन्हें शक है कि उसके भाई प्रमोद की हत्या हुई है।

दो दिन पहले कागजी तौर पर पत्नी को स्वीकारा था 

वहीं, दूसरी ओर मृतक के भांजे नरेंद्र का कहना है कि 'मामा प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी गीता और उसके दो बच्चों को दो दिन पहले ही कागजों में भी पत्नी और बच्चा स्वीकार किया है। तब तक वह स्वस्थ थे। शनिवार सुबह अचानक फोन आया कि प्रमोद की मौत हो गई। सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। देखा तो अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। पंडित भी बुला लिए थे। पूछने पर पत्नी ने बताया कि वे बीमार थे। बीमारी से ही उनकी मौत हुई।'

पत्नी ने हत्या के आरोप को बताया झूठा

पत्नी गीता का कहना है कि, 'प्रमोद से उसकी तीसरी शादी थी। इससे पहले, वर्ष 2009 में उसकी शादी खुशीपुरा में रहने वाले गोपी नाम के व्यक्ति से हुई थी। बच्चे न होने के कारण उनका तलाक हो गया था। तलाक होने के बाद उसने मेरठ निवासी ओमप्रकाश से वर्ष 2018 में शादी की थी। जिससे दो बच्चे हैं। कोविड काल में उसके पति ओमप्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके में आकर रहने लगी । इसी दौरान उसकी मुलाकात प्रमोद से हुई। मुलाकात में पता चला कि प्रमोद अविवाहित है। प्रमोद भी पत्नी के लिए महिला की तलाश में था। इसीलिए यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उन्होंने ओरछा व आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली।

शराब का आदी था मृतक

पत्नी ने बताया प्रमोद शराब पीने का आदी था। शराब पीकर वह घर आता और गाली-गलौज करता था। जिस कारण उनमें झगड़ा होता रहता था। एक दिन पहले रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रमोद की मौत हो गई। प्रमोद के परिजन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

Tags:    

Similar News