Jhansi News: परिक्षेत्र की रैकिंग में झांसी रेंज को मिला लगातार चौथी बार प्रथम स्थान, झांसी रेंज पुलिसकर्मियों की मेहनत लाई रंग

Jhansi News: आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश के परिक्षेत्रों में झांसी रेंज को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान व प्रदेश के जिलों में झांसी जनपद को प्रथम स्थान मिला है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-09-06 13:41 GMT

परिक्षेत्र की रैकिंग में झांसी रेंज को मिला लगातार चौथी बार प्रथम स्थान, झांसी रेंज पुलिसकर्मियों की मेहनत लाई रंग: Photo- Newstrack

Jhansi News:  पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिथि नैथानी के मार्गदर्शन के पर्यवेक्षण में झांसी रेंज को माह अगस्त की मासिक रैंकिंग में आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण पर प्रदेश में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, प्रदेश के जिलों की रैंकिंग में झांसी जिले को प्रथम स्थान मिला है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी रेंज कलानिथि नैथानी ने तीनों जिलों के पुलिस अफसरों व थानेदारों को आवश्यक निर्देश दिए है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे व व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें।

ऑनलाइन किया जाता है जनशिकायतों का निस्तारण

मालूम हो कि जनशिकायतों का निस्तारण ऑनलाइन किया जाता है, पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाती है।

झांसी रेंज में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच हेतु निरन्तर पर्यवेक्षण उच्चाधिकारियों द्वारा किया जाता रहता है तथा पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जांच आख्या प्राप्त होने पर जांच आख्याओं का भी गहनता से परीक्षण किया जाता है, जांच पुष्टिकारक न होने पर आईजीआरएस संदर्भ पुनः जांच के लिए संबंधित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दिया जाता है।

झांसी रेंज को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान

तेजतर्रार पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी व झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस की तो कानून गलत व्यवस्था को सुदृढ़ हनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते समय-समय औचक निरीक्षण तबादला और दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का प्रयास लगातार करते है। वहीं, झांसी के अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस कर्मियों पर पैनी नजर बनाए रखते हैं और फरियादियों की फरियाद सुनकर न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं।

यही वजह है कि आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश के परिक्षेत्रों में झांसी रेंज को लगातार चौथी बार प्रथम स्थान व प्रदेश के जिलों में झांसी जनपद को प्रथम स्थान मिला है।

शासन की मंशानुसार डीआईजी ने रेंज के जनपदों में भयमुक्त वातावरण बनाये रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता दिए जाने एवं एंटी रोमियों स्क्वाड को निरन्तर क्रियाशील रहते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Tags:    

Similar News