Nari Shakti Vandan Run 2024: झांसी किले से नारी शक्ति वंदन रन की शुरुआत, 27 को दिल्ली में होगा समाप्त

NARI SHAKTI VANDAN RUN: मेजर जनरल एमके माथुर, जनरल आफिसर कमांडिंग ने कहा कि, 'दौड़ का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन, महिला और बालिकाओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से सक्षम तथा साहस को न खोने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है।'   

Report :  B.K Kushwaha
Update:2024-01-17 16:46 IST

झांसी किले से नारी शक्ति वंदन रन की शुरुआत (Social  Media)

Jhansi News: झांसी में 75 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने के लिए एनसीसी नारी शक्ति वंदन रन (NARI SHAKTI VANDAN RUN) का आयोजन किया गया।  इस थीम पर आधारित दौड़ की शुरुआत वीरांगना लक्ष्मीबाई की कर्मस्थली झांसी के किले से हुई। इस दौड़ को उत्तराखंड निदेशालय की मेजर शशि मेहता (Major Shashi Mehta) द्वारा किया गया।

आपको बता दें, मेजर शशि मेहता लगभग 80 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ेंगी। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा तथा दिल्ली निदेशालय की 600 बालिका कैडेट उनका साथ देंगी। इस दौरान कैडेटस भी लगभग 2 से 5 किलोमीटर तक दौड़ेंगी। 

27 जनवरी को दिल्ली में दौड़ समाप्त होगी

दौड़ को झांसी किले पर शहीद हवलदार रघुराज सिंह की पत्नी संतोष कुमारी एवं शहीद नायक हरभजन एस सिंह की पत्नी रक्षपाल कौर ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया। झांसी किले (Jhansi Fort) में शुरू ये दौड़ ग्वालियर, आगरा, वृदावन, फरीदाबाद से रास्ते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में करिअप्पा परेड ग्राउंड में 27 जनवरी को दौड़ समाप्त होगी।

मेजर जनरल एमके माथुर- उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना

आज इस कार्यक्रम में मेजर जनरल एमके माथुर (Major General MK Mathur), जनरल आफिसर कमांडिंग ने कहा कि, 'दौड़ का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन, महिला और बालिकाओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से सक्षम तथा विपरीत परिस्थितियों में साहस को न खोने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है।' एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, कानपुर एवं उसके अधिनस्थ 56 यूपी बटालियन, एनसीसी तथा 32 यूपी (गर्ल्स) बटालियन, एनसीसी, झांसी द्वारा नारी शक्ति वंदन दौड़ का शुभारम्भ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags:    

Similar News