महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, पिंक जॉब फेयर से मिलेगा रोजगार

Jhansi News: पिंक जॉब फेयर का उद्देश्य विशेष तौर पर महिलाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। महिलाओं को रोजगार उनकी स्किल के आधार पर दिया जाएगा।

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-07-07 17:14 IST

पिंक जॉब फेयर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार (न्यूजट्रैक)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए कई अनूठे प्रयास कर रही है। इसी क्रम में पिंक जॉब फेयर के माध्यम से महिलाओं और युवतियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के विशेष प्रयास शुरू हुए हैं। झांसी का क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगामी दिनों में पिंक जॉब फेयर आयोजित करने की तैयारी में जुटा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सरकार रोजगार मुहैया करा सके।

महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित हुआ जॉब फेयर

पिंक जॉब फेयर का उद्देश्य विशेष तौर पर महिलाओं और युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस जॉब फेयर में महिलाओं और युवतियों का साक्षात्कार कर उन्हें योग्यता के अनुसार कम्पनियों और संस्थाओं में रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। यह जॉब फेयर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है। वहीं महिलाओ को रोजगार उनकी स्किल के आधार पर दिया जाएगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है उद्देश्य

झांसी के सहायक सेवायोजन अधिकारी वसीम मोहम्मद ने बताया कि झांसी के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आगामी समय में पिंक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। शासन ने महिलाओं की सुविधा को देखते पिंक जॉब फेयर की शुरुआत की है। इस जॉब फेयर में महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगी। ताकि महिलाए स्वयं आत्मनिर्भर बन सके।

Tags:    

Similar News