कलराज मिश्र बोले- सपा के अन्दर इतनी ताकत है तो बीजेपी को सत्ता से हटाये

Update: 2018-10-22 06:26 GMT

कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर वर्तमान सांसद कलराज मिश्रा बोले यदि समाजवादी पार्टी के अंदर इतनी ताकत है तो बीजेपी को सत्ता से हटाये उन्हें किसने रोका है। मै इतना ही कह सकता हूँ कि इस बार सपा और भी ख़राब स्थिति होगी। बीजेपी पूर्व स्थिति भी पार करेगी। उनका दर्द भी छलका उन्होंने कहा कि यदि 2019 के लोकसभा में किसे उम्मीदवार बनाया जायेगा किसे नही यह तो पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

यह भी पढ़ें: उन्नाव: पुलिसकर्मियों ने शहर भर में लगाए पोस्टर, कहा- शांत नहीं रहेंगे हम

बीते रविवार को लॉ मिलिटेयर एकादमी के 30 वर्ष पूरे हो जाने के मौके पर आयोजित के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा आये आये। इस दौरान मीडिया से बात की है ,जब उन्हें शिवपाल और अखिलेश यादव के सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब तो चाचा भतीजे अलग हो गए तो स्वाभाविक कि अखिलेश यादव का नुकसान होगा। चाचा ने अलग पार्टी बना ली है ,बीजेपी ताकतवर है और वो बीजेपी के सामने ठहर नही पायेगे यह उनको लग रहा है।

यह भी पढ़ें: आज रायपुर दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, साइंस कॉलेज में सभा को करेंगे संबोधित

कलराज मिश्रा को मोदी मंत्रिया मंडल में जगह मिली थी ,जब मंत्री मंडल में फेर बदल हुआ तो उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया इसके बाद से उन्हें कोई पद नही दिया गया और वो एक बुजुर्ग सांसद बनकर कर रह गए। जब कलराज मिश्र से पुछा गया कि आने 2019 लोकसभ चुनाव में कई सासदो के टिकट कटने वाले है इस पर नाराजगी व्यक्त की।

इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप के पास कोई स्पेशल सूचना आई है क्या है। हमें तो नही पता है हमें तो बिलकुल नही पता है हम देवरिया से सांसद है लेकिन जब उम्मीदार बनाया जायेगा पार्टी नेतृत्व क्या फैसला करेगी क्या नही करेगी यह तो नेतृत्व के ऊपर निर्भर करता है । इतना पहले किसी को जानकारी नही होती है।

वही राम मंदिर बोलते हुए कहा कि इसके लिए विचार करने वाले लोग है वो विचार करेगे। इसकी इस सम्बन्ध में बोलेगे हम नही बोलेगे हमें बोलने का कोई सवाल नही खड़ा होता है। जो विचार करने लोग है सर्व समाज में हो सकते है भारतीय जनता पार्टी में हो सकते है और भी संगठन हो सकते है ,इसके बारे में वही सार्वजानिक स्थिति में बतायेगे।

Tags:    

Similar News