Kannauj News: 'महाकुंभ की खराब व्यवस्था के जिम्मेदार मुख्यमंत्री खुद'- अखिलेश यादव

Kannauj News: अखिलेश यादव ने बीजेपी की उत्तर प्रदेश सरकार को यूपी बजट पर घेरते हुए कहा कि ' भाजपा की योगी सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है। सरकार समय पर किसानों को खाद बीज और कीटनाशक नहीं दे पा रही है।;

Update:2025-02-25 17:13 IST

कन्नौज के दौरे पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Photo- Social Media)

Kannauj News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी को बजट पर घेरते हुए कहा कि ' भाजपा की योगी सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर पा रही है।

सरकार समय पर किसानों को खाद बीज और कीटनाशक नहीं दे पा रही है।" महाकुम्भ की व्यवस्था पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरते हुए कहा कि "महाकुंभ की खराब व्यवस्था का जिम्मेदार मुख्यमंत्री खुद हैं।"  

गंगा की स्वच्छता की रिपोर्ट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि "यह डबल ब्लेंडर वाली सरकार है, इंजन और डब्बे टकरा रहे हैं।" भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी होता क्या, भारत के लोग रामायण जानते हैं, वह जानते हैं कि सीता मां का अपहरण करने रावण साधु के भेष में आया था।" वहीं अखिलेश यादव ने महाकुंभ का समय बढ़ाए जाने की मांग रखी है, जिससे बचे हुए लोग स्नान कर सकें।

कुंभ के निरीक्षण में क्या करते थे सीएम योगी- अखिलेश यादव

वहां जाकर बार-बार निगरानी करते थे, निरीक्षण करते थे। अगर निरीक्षण करते थे तो किस बात का निरीक्षण करते थे। जिन लोगों की जान गई है कुंभ में उसकी सूची नहीं दे पा रहे हैं, नाम नही बता पा रहे हैं। जो खोया पाया केंद्र है वह भी नाम नही दे पा रहे हैं। योगी सरकार डरी हुई है। क्यों कि नाम लेते ही उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी। कितने लोगों की जान गई है लोग अब हार करके चले गए हैं

गिद्ध वाली बात पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि "यह लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर में गिद्ध के लिए कुछ बनाया है। गोरखपुर वाले और हम लोग यह जानना चाहते हैं कि यह गिद्ध के लिए क्या बनवा लिया गिद्ध के लिए। आखिरकार गिद्ध कह करके किसको अपमानित कर रहे थे। क्या उनके परिवार के सदस्यों को जो अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढ रहे थे।"

"एक बेटी अपनी मां को ढूंढ़ रही थी, भाई-भाई को ढूंढ़ रहे थे। लोग आ करके अपने घरवालों को ढूंढ़ रहे थे। जो अभी तक भी नही मिले हैं। क्या ढूंढ़ने वालों को सरकार गिद्ध बोल रही थी और सबसे बड़ा सवाल है ।"

महाकुंभ में मृतकों के परिवार की मदद करे सरकार- अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में हमारे तमाम श्रद्धालुओं की जान चली गई, कोई मदद नही की। आपके सामने बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि वे श्रद्धालु, जिनकी जान गई है, सरकार मदद करे। पचास-पचास लाख पहुंचाए, परिवार वालों के लिए और उनकी भी मदद करे।

नौ सालों में सरकार ने नौजवानों को नौकरी, रोजगार नही दिया, सोचिए कि अगर हमारे नौजवानों को नौकरी, रोजगार नही मिलेगा तो उनका भविष्य क्या है। अगर नौजवानों का भविष्य नही है, तो हमारे समाज का, प्रदेश का, देश का भविष्य अच्छा नही हो सकता है। मैं देख रहा हूँ कि विधानसभा में बैठकर भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोल रहे हैं।

लोकतंत्र का भी नही पता इन्हें- अखिलेश यादव

इसलिए हमें और आप सबको बहुत सावधान रहना पड़ेगा। ऐसे लोगों से जिनका व्यवहार, भाषा, बहुत खराब हो गई है। जो कहते हैं कि सोशलिज्म, समाजवादी जानते ही नही हैं। यह एम्बुलेंस का काम, समाजवादी मतलब सबका साथ, समाजवादी मतलब सबको समान, समाजवादी मतलब सबको साथ लेकर चलने का, हमारे मुख्यमंत्री तो जानते ही नही हैं, यह पहले मुख्यमंत्री हैं जो कुछ जानकारी नही रखते, इनसे पूछो समाजवाद, इन्हें समाजवादी नही पता है, इनसे पूछो लोकतंत्र तो उसका भी नही पता इन्हें।

Tags:    

Similar News