Kannauj News: भूपेंद्र चौधरी ने कन्नौज में सुनी मन की बात, बोले- यूपी की 80 लोकसभा सीटें जीतेगी बीजेपी

Kannauj News: सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है।

Update: 2023-10-29 08:42 GMT

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी (न्यूजट्रैक)

Kannauj News: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज यानी रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कन्नौज पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पंडित भोलानाथ धर्मशाला पहुंचकर प्रधानमन्त्री के मन की बात सुनी और फिर मीडिया से मुखातिब होकर उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने बताया कि आज विधानसभा कन्नौज के बूथ संख्या 259 में मन की बात को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का जो हमारा राष्ट्रीय कार्यक्रम है। उसे रविवार को अंतिम महीने में पीएम का उद्बोधन हम सब को सुनने को मिलता है। उसके बाद बूथ समिति की बैठक मतदाता सूची के पुननिरीक्षण अभियान की चर्चा हम लोगों ने की है। पीएम ने त्योहारों को लेकर‚ सरदार पटेल जी के जन्मदिन‚ इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि को लेकर‚ हमारे अन्य अमर शहीदों के बारे में उन्होने चर्चा की। लोकल फॉर वोकल के बारे में चर्चा की‚ खादी की खरीद में इस बार बड़ी ब्यापक रूप से बढ़ोत्तरी हुई है। दूसरे स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।  


यूपी की 80 सीटों पर जीतेगी बीजेपी: भूपेंद्र चौधरी

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है। राज्य और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हम अपना रिपोर्ट कार्ड यानी लेखा–जोखा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 का चुनाव में जायेंगे और कन्नौज सहित उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।


सपा-कांग्रेस पर बोला हमला

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में विपक्ष को बुलाने को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर चौधरी ने कहा कि यह रामजन्म भूमि ट्रस्ट को तय करना है कि वह किसे आमंत्रण देंगे‚ किसे नही देंगे। लेकिन, इन्हें विचार करना चाहिए कि किस प्रकार से समाजवादी पार्टी की सरकार के समय कार्य प्रमुखों का नर संहार हुआ और कांग्रेस के लोग किस प्रकार से न्यायालय में राम मंदिर के निर्माण में जो सुनवाई होती थी। उसमें बाधाएं डालते थे। तो इन लोगों को जनता को जवाब देना चाहिए कि किस प्रकार से समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य हमारी धार्मिक आस्था‚ हमारे धार्मिक ग्रन्थों के बारे में जहर उगल रहे है। इन्हें जरूर विचार करना चाहिए।


ED को लेकर भाजपा पर लगे विपक्ष के आरोपों पर क्या बोले?

मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है और हम लोगों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की कल्पना और भारी जनादेश के साथ सरकार बनायेंगे। जो भी दोषी हैं जिन्होंने अनैतिक सम्पत्ति धन‚ दौलत इकट्ठी की है‚ जिन्होनें गरीबों के अधिकारों को लूट कर अपने साम्राज्य खड़े किए हैं‚ सबके खिलाफ कार्यवाही होगी।

 

Tags:    

Similar News