Kannauj में Congress का धरना प्रदर्शन, BJP सरकार पर उठाए सवाल

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में कांग्रसे ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरना प्रदर्शन किया है। देश में हो रही घटनाओं को लेकर कार्यवाही की मांग की है।

Update: 2024-03-02 10:23 GMT

कन्नौज में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। (Pic: Newstrack)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में कांग्रसे ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धरना प्रदर्शन कर प्रदेश व देश में हो रही घटनाओं को लेकर कार्यवाही की मांग की है।कांग्रसियों ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान रामपुर में पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले छात्र को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कन्नौज कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने छात्र की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर कांग्रेस नेताओं राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंप छात्र की हत्या में शामिल पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठायी है।


योगी को बताया आमजन विरोधी

आपको बताते चलें कि शनिवार को सदर तहसील में सुबह से ही कांग्रेस के पदाधिकारी धरने पर बैठ गये। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व केन्द्र में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार के अधिकारियों पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे अपराध पर न तो सरकार अंकुश लगा पा रही है और न ही घटना घटित होने के बाद उस पर कोई कार्यवाई की जा रही है। जिससे जनता परेशान है। रामपुर जिले में सरकारी जमीन पर अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाने को लेकर 2 दिन पहले बवाल हो गया था। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने इस बवाल में सीधे सीधे गोलियां चलाईं, फायरिंग में हाईस्कूल के छात्र सुमेश के सिर में गोली लगने से मौत हो गयी थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की योगी सरकार को निरंकुश और हत्यारी बताते हुए कहा की आमजन विरोधी ये सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है। उन्होने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुये मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग उठाई है।


उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश और भारत में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जो वह रोज एक कुचक्र रचकर अन्याय और घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ कांग्रेस घोर विरोध करती है। अभी तीन दिन पूर्व जनपद रामपुर के साइबारा गांव में एक पार्क में डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना के सम्बन्ध में एक वार्ता चल रही थी और वहां पर एक अनुसूचित जनजाति का 17 वर्षीय छात्र श्रेश कुमार बोर्ड की परीक्षा देकर घर वापस लौट रहा था। वहां की अत्याचारी पुलिस प्रशासन ने उसे गोली मार दी। जब इस सम्बन्ध में वहां के सम्बन्धित अधिकारियों से बात की गयी तो अधिकारियों ने भी उस पर कार्यवाई करने को कहा लेकिन सत्ता के दबाव में वहां उसके परिवार के लोगों को अनैतिक रूप से फंसाया जा रहा है। उसके परिवार के बहुत मिन्नते करने के बाद सम्बन्धित थाने में वहां के एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई। आज दिन तक उसके सम्बन्ध में कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के उत्तर प्रदेश कांगेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश दुबे और उत्तर प्रदेश के जुझारू प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर की घटना ही नहीं बल्कि बनारस में महिला गैंगरेप, कानपुर में ईंटो से कुचलकर हत्या, कहीं न कहीं उत्तर प्रदेश में एक जघन्य अपराध जो किया जा रहा है, उसके सम्बन्ध में कांग्रेस पार्टी ही पूरे प्रदेश में गरीबों और असहायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनका साथ दे रही है। उसी के खिलाफ कांग्रेस आज कन्नौज में धरना प्रदर्शन कर रही है। पहले से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में धरना प्रदर्शन चल रहा था और इसके पश्चात हम इन सबकी जांच के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम यहां के उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

Tags:    

Similar News