Kannuaj News : प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, बिलखे लोग

Kannauj News : कन्नौज जिले के सौंरिख नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत की इस कार्यवाही पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारियों ने अभियान में भेदभाव का भी आरोप लगाया है।

Update: 2024-06-28 16:55 GMT

Kannauj News : कन्नौज जिले के सौंरिख नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत की इस कार्यवाही पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमणकारियों ने अभियान में भेदभाव का भी आरोप लगाया है।

बताते चलें कि सौंरिख नगर पंचायत क्षेत्र में आये दिन हादसे होना आम बात हो गई है। बीते दिनों हुए कई हादसों में जहां कई जानें चली गई, वहीं कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। इसका मुख्य कारण सौंरिख कस्बे में रखी कई ऐसी दुकानें हैं, जिनके दुकानदार अपनी दुकानों का सामान मुख्य सड़क के फुटपाथ पर रखे हुए हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी इन अतिक्रमणकारी दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। आखिर शुक्रवार को नगर पंचायत की ईओ देवांशी दीक्षित के नेतृत्व में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।कर्मचारियों ने कई दुकानों को हटा दिया, सीमेंटेड पटियां चबूतरे तक तोड़ दिये गये। खोखों को हटवा दिया गया।

इस प्रकार कई अवैध अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण तोड़ दिया गया या फिर हटवा दिया गया। इस बीच अभियान को लेकर हड़कंप मचा रहा। मौजूद लोग अतिक्रमण अभियान में भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि मुंह देखकर यानी जिनका जुगाड़ है, उनका अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जबकि जो लोग असहाय और गरीब हैं, उनका अतिक्रमण हटाया गया है। अतिक्रमण में एक बिल्डिंग भी आती है, उसे क्यों नहीं हटाया गया। इस पर ईओ का कहना था कि कोई भेद भाव नहीं किया गया है। जो अतिक्रमण था, उसको ही हटाया गया है। रही बिल्डिंग की बात तो अगर वह नाले के ऊपर है और अतिक्रमण के अंतर्गत आती है तो उसको भी कानूनी कार्यवाही करके हटवाया जायेगा।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक महिला रोती बिलखती नजर आई। अभियान के दौरान हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर विजय सैनी, आशीष राजपूत, हिमांशु गुप्ता, किशन गुप्ता, रोहित सविता, के अलावा पुलिस बल कस्बा प्रभारी राकेश पटेल आदि भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News