Kannauj के BJP प्रत्याशी Subrat Pathak का सपा पर हमला, बोले- सभी सीटों पर हारेगी सपा

Kannauj News: अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने के कयास पर इस सीट से BJP प्रत्याशी सुब्रत पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यूपी की सभी सीटों पर सपा का हारना तय है।

Update: 2024-03-05 11:13 GMT

कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक। ( Pic: Social Media)

Kannauj News: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। अखिलेश यादव ने अभी तक अपनी सीट नहीं चुनी है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद कन्नौज सीट से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर हार का सामना करेगी। 

सभी सीटों पर हारेगी सपा

सुब्रत पाठक कन्नौज सीट से सांसद हैं। आगामी चुनाव के लिए पार्टी ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा है। सुब्रत पाठक लगातार अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अखिलेश के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सपा अखिलेश यादव की पार्टी है। वह अपनी पार्टी के स्वयं नेता हैं। वह चाहें जहाॅं से लड़ें इससे मुझे क्या लेना देना है। मझे भारतीय जनता पार्टी ने कन्नौज से टिकट दिया है। मैं कन्नौज से चुनाव लडूंगा, दूसरे पक्ष से कौन आता है उससे मुझे क्या लेना देना। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2024 के चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हार का सामना करेगी। 


अखिलेश यादव हैं रामभक्तों के हत्यारे

अखिलेश के अयोध्या न जाने पर सांसद सुब्रत पाठक बोले कि अखिलेश रामभक्तों के हत्यारें है। इनको तो अयोध्या जाना ही नहीं चाहिए और यह जायेंगे भी नही। अखिलेश यादव तो बाबरी मस्जिद बनने पर जरूर जाते। अखिलेश और योगी की सरकार में कितना बदलाव है इस पर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जनता स्वयं महसूस कर रही है। सपा के समय में अपराधियों का राज्य होता था, गुण्डे, माफिया, लुच्चे लफंगे सड़कों पर दिखाई देते थे। आज अपराधी और भूमाफियाओं में खौफ है और आम आदमी शान से जीवन जी रहा है। आजमगढ़ और कन्नौज दोनों जगहों से अखिलेश के चुनाव लड़ने पर पिछली बार आजमगढ़ की सीट छोड़ दी थी, जिसपर सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि इस बार तो वह सीट तब छोड़ेंगे जब वह जीतेंगे। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर हार रही है। अब तो मैनपुरी बचाना उनके लिए कठिन काम है।

Tags:    

Similar News