Kannauj: पति ने आव देखा न ताव...उल्टा पड़ गया दांव ! गोली लगने के बाद भी पत्नी बच गई, खुद की गई जान

Kannauj Crime News: इस घटना में उल्टा हुआ। अमित कुमार ने जान से मारने के मकसद से जिस पत्नी पर गोलियां बरसाई थी, वह बच गई, जबकि स्वयं उसकी जान चली गई।

Update: 2024-02-10 12:40 GMT

गोलीबारी के बाद घटनास्थल का नजारा (Social Media) 

Kannauj Crime News: यूपी के कन्नौज जिले में पत्नी से तंग आकर एक युवक ने खतरनाक कदम उठाया। उसने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में जहां पत्नी बाल-बाल बच गई, वहीं गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर क्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार सहित शहर कोतवाल विष्णु कांत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

जानिए क्या है मामला?

गोलीबारी की ये घटना कन्नौज जिले के पुलिस लाइन के नजदीक सलेमपुर तारा बांगर गांव का है। शनिवार (10 फरवरी) की सुबह गांव बंधवा निवासी अमित कुमार पाल पत्नी से मिलने आया था। दोनों के रिश्ते तल्ख़ थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, अमित ने पत्नी को देखते ही अपने साथ लाए तमंचे को निकाल लिया। जान से मारने की नीयत से पत्नी पर धड़ाधड़ गोलियां दाग दी। गोली लगने से घायल पत्नी वहीं गिर पड़ी। वह बेसुध अवस्था में जमीन पर पड़ी थी। तभी अमित मकान की छत पर चढ़ गया और तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।

शिकारी खुद शिकार हो गया !

इस घटना में उल्टा हुआ। अमित कुमार ने जान से मारने के मकसद से जिस पत्नी पर गोलियां बरसाई थी, वह बच गई, जबकि स्वयं उसकी जान चली गई। दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।

बुआ के घर रह रही थी पत्नी

मामले की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विष्णु कांत तिवारी, सदर क्षेत्र अधिकारी कमलेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्राधिकार के अनुसार, पति-पत्नी के बीच बीते कुछ महीनों से अनबन चल रही थी। अमित पाल की पत्नी अपनी बुआ के घर सलेमपुर तारा बांगर में रह रही थी। वहीं, पति ने इस खूनी खेल को दिया अंजाम। 

Tags:    

Similar News