Kannauj Rape Case: मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर निशाना, नवाब ब्रांड पॉलिटिक्स का यही अंत

Kannauj Rape Case: समाजवादी पार्टी का हमेशा से सोचना रहा है‚ नारा रहा है कि लड़के हैं गलतियां हो जाती है‚ और योगी जी का हमेशा से सोचना है कि कानून सबके लिए बराबर है।

Update: 2024-09-07 01:18 GMT

Kannauj News

Kannauj Rape Case: कन्नौज रेप कांड पर रोजाना कुछ न कुछ मामला बढ़ता दिखाई दे रहा है सरकार अब इस मामले में बुलडोजर की कार्यवाही को भी तेज कर देना चाहती है‚ जिसको लेकर जिले में नवाब सिंह की संपत्ति की जांच 60 लेखपालों सहित राजस्व की टीम कर रही है‚ इस बीच बुलडोजर की कार्यवाही को लेकर यूपी के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का एक बड़ा बयान सामने आया है। कन्नौज रेपकांड को लेकर नवाब सिंह यादव को बुलडोजर का पात्र बताते हुए अखिलेश पर भी जमकर निशाना साधा है। मंत्री बोले नवाब ब्रांड पॉलिटिक्स है‚ नवाब ब्रांड मफियागर्दी है‚ इसका अंत यही होना था।

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि देखिए यह राजनीति का विषय नही है। कानून का राज्य होना चाहिए या नहीं होना चाहिए, यह इसका विषय है। समाजवादी पार्टी का हमेशा से सोचना रहा है‚ नारा रहा है कि लड़के हैं गलतियां हो जाती है‚ और योगी जी का हमेशा से सोचना है कि कानून सबके लिए बराबर है। जब कानून चलेगा तो वो बुलडोजर की सख्ती से भी चलेगा और बुलडोजर की शक्ति से भी चलेगा। जो नवाब ब्रांड पॉलिटिक्स है‚ नवाब ब्रांड मफियागर्दी है‚ इसका अंत यही होना था। योगी जी के राज्य में किसी प्रकार का अपराधी आगे नहीं बढ़ सकता। हां विकास कार्य आगे बढ़ रहे है‚ हमारे उद्योग धंधे पनप रहे हैं ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ऐसे अपराधियों का सफाया हो रहा है।

मंत्री असीम अरूण ने अखिलेश पर साधा निशाना

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि चाचा और भतीजा आपस में अपना इतिहास देखें और आज इसका भविष्य देख लें। भारतीय जनता पार्टी का कोई कार्यकर्ता‚ चाहे मेरे जैसा छोटा कार्यकर्ता हो और चाहें प्रधानमंत्री मोदी जी हो‚ चाहें मुख्यमंत्री योगी जी हो‚ हम लोग पद की लालसा के लिए काम नहीं कर रहे हैं। हम लोग राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे है। आज किसी का पद रहे न रहे हम अपने राष्ट्र माँ के लिए काम करते हैं। जो पद की लालसा है, यह तो समाजवादी पार्टी की है‚ अखिलेश जी अगर चाहें तो अभी घोषणा कर दें कि भविष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नहीं बनना चाहते हैं और अपने किसी और कार्यकर्ता को बनाएंगे‚ यह कभी नहीं कर पाएंगे क्यों कि यह परिवारवादी पार्टियां है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है‚ जो सदस्य आज हमारा बन रहा है‚ वह भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। ऐसा हम गारंटी के साथ कह सकते है।

सुल्तानपुर की घटना को लेकर अखिलेश को घेरा

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सुल्तानपुर की घटना को लेकर कहा कि अपराधी की कोई बिरादरी नही होती है। आतंकवादी की कोई बिरादरी नही होती है‚ यही अखिलेश जी हैं जिन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ जो मुकदमें थे कोर्ट में अर्जी लगाई कि उनको वापस ले लिया जाये। यह तो हमारे हाईकोर्ट की मजबूती है कि उसने फाड़ कर फेंक दिया इसको और आज उन सब मामलों में फांसी की सजा हो रही है। कारावास की सजा हो रही है। अखिलेश जी अपना पिछला रिकॉर्ड निकालकर देखिए‚ धर्म जाति से ऊपर उठिए कानून के राज की बात करिए‚ विकास की बात करिए।

बुलडोजर के पात्र है नवाब सिंह यादव

समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि बुलडोजर की जो सख्ती है‚ बुलडोजर की जो शक्ति है‚ उसको योगी जैसे ड्राइवर ही चला सकते है। बुलडोजर का आविष्कार तो बहुत पहले हो चुका था। अखिलेश यादव जी और अखिलेश यादव के गुंडे इन्होंने तो केवल कब्जा करने और कराने का काम किया है‚ जो नवाब ब्रांड पॉलिटिक्स है वह पूरा कन्नौज जानता है‚ पूरा यूपी जानता है। नवाब सिंह बुलडोजर के पात्र नही थे समाजवादी पार्टी के समय‚ आज हैं क्यों कि आज कानून का राज है‚ कानून की सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News