Kannauj News : किशोर सहित दो लोगों ने लगाया मौत को गले, मचा कोहराम

Kannauj News : प्रदेश के कन्नौज जिले में किशोर सहित एक अन्य ग्रामीण युवक ने शनिवार को मौत को गले लगा लिया। पहली घटना थाना ठठिया क्षेत्र के हांसापुर गांव में घटी। यहां पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण फांसी के फंदे पर झूल गया।

Update: 2024-07-20 16:25 GMT

Kannauj News : प्रदेश के कन्नौज जिले में किशोर सहित एक अन्य ग्रामीण युवक ने शनिवार को मौत को गले लगा लिया। पहली घटना थाना ठठिया क्षेत्र के हांसापुर गांव में घटी। यहां पत्नी से विवाद के बाद ग्रामीण फांसी के फंदे पर झूल गया।

बताते चलें कि हांसापुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामू पुत्र स्व. रामबाबू का आए दिन शराब के सेवन को लेकर पत्नी शशी से विवाद होता रहता था। बताया गया कि बीती शाम भी रामू और शशी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद शशी अपने 8 वर्षीय बेटे शिलान्यास के साथ निकट के पड़ोसी के घर चली गई थी। देर रात तक वापस न लौटने पर घर में मौजूद रामू ने कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया।

पत्नी से हुआ था विवाद

घटना की जानकारी के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रामू का शव फंदे से उतारे जाने के बाद ग्रामीणों ने उसको बचाने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे। आनन फानन में रामू को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना ठठिया थाने के ही गांव परदौनपुर्वा गांव में घटी। यहां एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। जानकारी के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

युवक ने लगाई फांसी

वहीं, दूसरी घटना भी उसी थाना क्षेत्र में हुई, यहां गांव निवासी गिरेन्द्र राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र गौरव विगत दिन घर पर अकेला था। मां बाप कहीं बाहर गए हुये थे। किसी समय गौरव ने फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की ननिहाल और गांव सहित कुल 17 बीघा जमीन भी परिवार में शामिल रूप से है। इसे अलावा मृतक की दोनों बहनों की शादी भी हो चुकी है। घटना का कारण क्या रहा होगा, यह तो पता नहीं, पर किशोर ने फांसी क्यों लगाई होगी, यह सवालिया निशान जरूर बनकर रह गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था। पुलिस के मुताबिक घटना की परिजनों द्वारा कोई तहरीर ना दिये जाने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Tags:    

Similar News