Kannauj News: निजी अस्पताल ने ले ली एक और जान, परिजनों ने लगाया आरोप

Kannauj News: घटना से नाराज परिजनों ने कानपुर से कन्नौज आकर महिला के शव को निजी अस्पताल के सामने रखकर न्याय की मांग कर रहा हैं।

Update: 2024-08-15 06:01 GMT

निजी अस्पताल ने ले ली एक और जान   (फोटो: सोशल मीडिया )

Kannauj News: कन्नौज शहर के मानपुर बाईपास के निकट बने एक निजी अस्पताल का एक मामला सामने आया हैं। जहां परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया हैं। महिला का ऑपरेशन करते समय हुई गड़बड़ी को अस्पताल स्टाफ ने छिपाया हैं। इसके साथ उनको बिना बताए साथ में लेकर कानपुर के लिए रवाना भी हो गए। जहाँ महिला को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। उसके बाद अस्पताल संचालक उसे गंभीर हालत में छोड़कर चले आए। इतना ही नहीं कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों ने कानपुर से कन्नौज आकर महिला के शव को निजी अस्पताल के सामने रखकर न्याय की मांग कर रहा हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया है कि उसकी शादी छः साल पहले साधना से हुई थी। इसके बाद वह लगातार दो बार डिलिवरी इसी अस्पताल में करा चुका हैं।इसके बाद जब तीसरी डिलिवरी का समय आया तो उसे मानपुर बाईपास के निकट एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जांच के दौरान उसके रक्त कम निकलने की सूचना पर तीन यूनिट रक्त को चढ़वाया गया। इसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद महिला का रक्त स्राव शुरू हो गया, जिसे वहा के चिक्सक बंद ही नहीं कर पाए। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालत बिगड़ने से अस्पताल संचालक संजय गौतम के द्वारा उसे आनन फानन में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद अस्पताल संचालक उसी हालत में छोड़कर वापस कन्नौज आ गए। तभी उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के सामने रखा शव 

मृतक महिला के शव को लेकर कन्नौज के उसी अस्पताल के सामने लाकर रख दिया। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ था।मृतिका के परिजनों पर अस्पताल संचालक और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाया।इसके साथ ही अब अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।



Tags:    

Similar News