Kannauj News: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत, मचा हड़कंप

Kannauj News: महिला की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्लीनिक के अंदर से मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर ताला डाल दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Update: 2023-11-05 06:11 GMT

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत (Newstrack)

Kannauj News: कन्नौज जनपद में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई है। लोगों की कहना है कि कन्नौज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मेहरबानी से खूब फल फूल रहा है। जिले में भोले भाले लोग झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से हादसे का शिकार हो रहे हैं। आज यानी रविवार को एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक मैनपुरी जनपद के किशनी थाना अंतर्गत ग्राम कैथौली निवासी अहसान अली की पत्नी रिजवाना की तबीयत बिगड़ने पर दो नवंबर को परिजन विशुनगढ़ कस्बे में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज करवाने आए थे। जहां डॉक्टर ने महिला को अपने क्लीनिक में भर्ती कर लिया। वहीं, आज रविवार सुबह चिकित्सक के दवारा गलत इंजेक्शन देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और हालत बिगड़ने के कुछ देर बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने क्लीनिक के अंदर से मृतक महिला का शव कब्जे में लेकर ताला डाल दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।


खानापूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चलाया था अभियान

आपको बताते चलें छिबरामऊ क्षेत्र में 15 दिन पहले ही झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से एक युवक की जान चली गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने क्षेत्र में अभियान चलाकर एक अस्पताल को भी सीज कर दिया था। उसके बाद अभियान को अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे एक बार फिर एक महिला की झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मौत हो गई है।


वहीं, इस मामले को लेकर उप जिला अधिकारी उमाकांत तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश दे दिए गए हैं। क्षेत्र में जो भी बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक और अस्पताल चल रहे हैं, उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News