राम मंदिर भूमि पूजन: जगह-जगह हुई पूजा-पाठ, राज्य मंत्री ने की रामलला की पूजा

अयोध्या में श्रीराम का मंदिर दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा। इस अवसर पर शहर के कई जगहों पर मिठाई वितरण का भी कार्यक्रम किया गया।

Update: 2020-08-05 10:05 GMT

कानपुर देहात: अयोध्या में राम मंदिर जन्म भूमि कार्यक्रम को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने कहा कि कि यह अवसर 500 साल बाद हम लोगों को देखने को मिला है। यह ऐतिहासिक क्षण है और अयोध्या में श्रीराम का मंदिर दुनिया का सबसे भव्य मंदिर होगा। इस अवसर पर शहर के कई जगहों पर मिठाई वितरण का भी कार्यक्रम किया गया।

राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने की अपने क्षेत्र में पूजा

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या में बनने वाले रामलला के मंदिर की आज आधारशिला रखे जाने के तदोपरांत भूमि पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें नरेंद्र मोदी ने मौके पर पहुंचकर भूमि पूजन में शिरकत की। भूमि पूजन करने के उपरांत चांदी से बनी हुई ईट को रखकर रामलला के मंदिर की बनने की शुरुआत प्रारंभ कर दी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके साथ भूमि पूजन में पूरा सहयोग दिया। इस अवसर का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ लोगों के द्वारा अपने स्थानों पर भी पूजन का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- ट्रेंडिंग में श्रीराम: सोशल मीडिया पर भी जपा जा रहा नाम, दिग्गजों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

 

जिसमें उन्होंने भगवान श्री राम लला की मूर्ति की पूजा अर्चना कर तिलक लगाकर रामलला के जयकारों से इस क्षण का आनंद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथना अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री इलेक्ट्रॉनिक और सूचना के अजीत सिंह पाल ने अपनी विधानसभा सिकंदरा में उपस्थित होकर डॉक्टर सुभाष शर्मा के द्वारा आयोजित रामलला की फोटो का तिलक कर पूजन किया और साथ ही इस ऐतिहासिक क्षण का आनंद के साथ जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

खत्म हुआ देश के सवा सौ करोड़ लोगों का इंतजार

ये भी पढ़ें- सैंड आर्टिस्ट का अनोखा कमाल, रेत से बनाई अयोध्या की अनोखी कलाकृति

हर किसी के चेहरे पर इस ऐतिहासिक शुभ मुहूर्त के क्षणों का खुशी का आनंद देखते ही बन रहा था। हर किसी के चेहरे खिले हुए थे और इस ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बने हुए थे। मानव जैसे संसार की खुशी मिली हुई थी। जिसका इंतजार भारत की सवा सौ करोड़ जनता ने बेसब्री से किया था। आज वह इंतजार की घड़ी खत्म होने के कगार पर आ चली थी।

ये भी पढ़ें- भूमि पूजन पर बोले अमित शाह: फिर बढ़ेगा अयोध्या का वैभव, किया ये वादा

रामलला के मंदिर की भूमि पूजन के बाद जैसे उनके इंतजार की घड़ी खत्म हो गई और इस मौके पर लोगों के द्वारा यह कथन भी कहे गए कि हमारे रामलला का वनवास खत्म होगा और वह अपने घर में विराजमान होकर समस्त भक्तों के कष्टों को हर कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

Tags:    

Similar News