गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, DM के साथ होंगे ये लोग मौजूद

पुलिस लाइन में 9.30 बजे पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Update:2021-01-22 16:51 IST
गणतंत्र दिवस पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, DM के साथ होंगे ये लोग मौजूद (PC: social media)

कानपुर देहात: जनपद में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हर्षोल्लास व सादगी के साथ मनाये जाने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने देते हुए कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय पर्व पर अधिक से अधिक लोग सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। बच्चों द्वारा प्रभातफेरी का आयोजन 7:30 बजे तथा प्रातः 8.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये तथा राष्ट्रगान व संकल्प लिया जायेगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन के साथ ही तहसील, ब्लाक, गांव में भी कार्यक्रमों का आयोजन हो।

ये भी पढ़ें:जयपुरः राजस्थान के राज्यपाल ने 10 फरवरी से बजट सत्र बुलाने की अनुमति दी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जाये

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया जाये। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को सफलतापूर्वक गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 7.00 कलेक्टर परिसर एवं जनपद के समस्त सरकारी, गैर सरकारी स्थानो में देश भक्ति गीतो की रिकार्डिग, प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी भवनों पर झण्डा अभिवादन होगा और इस अवसर संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा 8ः45 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य बल कर्मियों की विधवाओं का सम्मान एवं तत्पश्चात सम्बोधन किया जायेगा।

kanpur-dehat (PC: social media)

पुलिस लाइन में 9.30 बजे पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा

पुलिस लाइन में 9.30 बजे पुलिस परेड का कार्यक्रम आयोजित होगा। 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये एवं खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा स्टेडियम परिसर से रेस का भी कार्यक्रम 11:30 बजे रखा गया है जिसका समापन DM के पास होगा। 12 बजे जिला अस्पताल महिला में मुख्य विकास अधिकारी व पुरूष में जिलाधिकारी द्वारा रोगियो को फल आदि वितरण किया जायेगा। 12ः30 बजे वृद्धा आश्रम में उप जिलाधिकारी अकबरपुर द्वारा वृद्धों को फल आदि वितरण किया जायेगा। 3 बजे फुटबाल टूनार्मेन्ट कार्यक्रम का आयोजन स्टेडियम में किया गया है।

विवाद निराकरण प्रक्रियाओं व मध्यस्थता संबंधित विषय पर आयोजित हुई गोष्टी

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष साधनारानी (ठाकुर) के मार्गदर्शन में एडीआर भवन कानपुर देहात में विभिन्न वैकल्पिक विवाद निराकरण प्रक्रियाओं व मध्यस्थता संबंधित विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात सोनाली पूनिया द्वारा सभी वादकारियों को उनके मुकदमें के निवारण हेतु उचित सलाह दी गयी तथा मध्यस्थता द्वारा अपने झगडों को सुलझाने के फायदों से अवगत कराया गया।

kanpur-dehat (PC: social media)

ये भी पढ़ें:PM मोदी Varanasi की जनता से हुए रूबरू, कोविड-19 टीकाकरण का जाना हाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनाली पूनिया द्वारा उपस्थित वादकारियों को वैकल्पिक वाद निराकरण के लाभ बताए गये तथा उन्हें पक्षकारों के मध्य मध्यस्था के माध्यम से विवादों के निस्तारण करवाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जिससे उनके विवाद बिना कोर्ट कचहरी के ही सस्ते, सुलभ व शीघ्र तरीके से सुलझ सके। गोष्ठी में मध्यस्थ अधिवक्ता वन्दना गुप्ता व सिद्धार्थ शंकर सिंह तथा सुबोध कुमार कटियार, अंकुर मिश्रा, कृष्णानन्द आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News