Kanpur Dehat News: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री महिला का कमरे में मिला शव, बेटों ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur Dehat News: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री दलित बुर्जुग महिला का शव घर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। मृतक महिला के पति रामकिशोर की मौत 2007 में हो गई थी। उसके तीन बेटे है। तीनों बाहर रहकर मजदूरी करते है।

Report :  Manoj Singh
Update: 2024-04-01 13:37 GMT

Kanpur Dehat News (Pic:Newstrack)

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री दलित बुर्जुग महिला का शव घर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। मृतक बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थी। आपको बता दें कि मामला शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जहां गांव में रहने वाली 50 वर्षीय दलित बुर्जुग महिला गीता देवी का शव उनके ही घर में संदिग्ध अवस्था में मिलने से गांव में हड़कंप मंच गया।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक महिला के पति रामकिशोर की मौत 2007 में हो गई थी। उसके तीन बेटे है। तीनों बाहर रहकर मजदूरी करते है। महिला अकेले ही घर में रहती थी और आगंनवाड़ी में कार्यकत्री थी। घटना की जानकारी पुलिस ने उनके बेटो को दी। मौके पर पहुंचे मृतक महिला के बेटे मां की हत्या का आरोप लगाया। हत्या किस वजह से और क्यों की गई अभी इस बात का पता नही चल सका है।

पुलिस को मौत का सही कारण भी स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है। मामले में एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की शिवली के लालपुर गांव में एक महिला गीता देवी की शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News