Kanpur News: कानपुर में हुई भाजपा की बैठक, पूर्व राज्यपाल ने की लोगों को जोड़ने की अपील

Kanpur News: पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा चुनाव में विपक्ष ने झूठ नारा देकर समाज को गुमराह करने का काम किया था। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जनता ने उनको सबक सिखाया है।

Report :  Manoj Singh
Update:2024-10-10 14:46 IST

कानपुर में हुई पार्टी की बैठक (Pic: Newstrack)

Kanpur News: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश मुखी मुख्य अतिथि के रूप में बैठक ली। महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। पूर्व राज्यपाल ने जिले की चल रही सदस्यता की समीक्षा की भाजपा की सदस्यता बूथ स्तर पर करने पर जोर दिया। कानपुर देहात में भाजपा की 2 लाख से अधिक लोग सदस्य सदस्यता ले चुके हैं। पार्टी उन स्थानों पर भी जा रही है जहां पर उसे कम समर्थन मिला या वोट कम मिले। अल्पसंख्यक समाज के भी सदस्य बन रहे हैं। दलित व किसान बढ़ चढ़कर सदस्यता में भाग ले रहै है।

विपक्ष पर हमला

पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने कहा चुनाव में विपक्ष ने झूठ नारा देकर समाज को गुमराह करने का काम किया था। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जनता ने उनको सबक सिखाया है। विपक्षी पार्टिया देश को कमजोर करके जनता को झूठा वादा देकर वोट लेने का कुत्सित प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब जागरुक है। मोदी एवं योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। रक्षा के क्षेत्र में एवं आत्मनिर्भर हो रहे हैं। पहले सरकारों में छोटा से छोटा उपकरण आयात किया जाता था लेकिन आज भारत सूर्य की तरह चमक रहा है। आगे आने वाले समय भारत का होगा यह सब मोदी की दूर दृष्टि के कारण ही संभव हुआ है।


भाजपा ने दिए रोजगार के अवसर

उन्होंने कहा कि नए एक्सप्रेसवे, नए रोजगार के अवसर ,स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सभी क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने अभूतपूर्व प्रगति की है। आज देश के सभी लोगो के खाते बैंकों में है। सब्सिडी सीधी अकाउंट में पहुंचती है। बिचौलियों का काम खत्म हो चुका है। पूर्ववर्ती सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों का बेचने का ठेका दिया जाता था। ज्यादातर एक ही जाति को सरकारी नौकरी मिलती थी। आज जीरो टॉलरेंस के अंतर्गत बिना भ्रष्टाचार के उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी मेरिट के आधार पर दी जाती है। उत्तर प्रदेश में अपराधी थर-थर कांप पर रहे हैं। नए रोजगार के साधन सृजित हो रहे हैं।


लोगों को जोड़ने की अपील

सदस्यता अभियान के चलते उन्होंने कहा कि हमें जिले में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता से जोड़ना है ताकि विपक्षी पार्टियों का भ्रामक खड्यंत्र का पर्दाफाश किया जा सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, राजेश तिवारी, डॉक्टर सतीश शुक्ला, पूर्व विधायक निर्मला शंखवार, राजेंद्र सिंह चौहान, बंसलाल कटियार, देवेंद्र गुप्ता, नीरज पांडे, बृजेंद्र सिंह, विजय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह, रेणुका सचान, मधुलिका यादव, राम प्रकाश कुशवाहा, विकास मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे। 

Tags:    

Similar News