Kanpur News: फूफा ने भतीजे पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, बचाने में तीन महिलाएं झुलसीं

Kanpur News: आग की लपटों में घिरे युवक को बचाने में उसकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं झुलस गईं। आरोपित मौके से भाग गया। झुलसे चारों लोगों को पुलिस ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Update: 2023-05-16 17:33 GMT
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन (Pic: Newstrack)

Kanpur News: चकेरी कैंट के बदलीपुरवा में मंगलवार सुबह ई-रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे युवक को बचाने में उसकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं झुलस गईं। आरोपित मौके से भाग गया। झुलसे चारों लोगों को पुलिस ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चारों का उपचार चल रहा है। कैंट के बदलीपुरवा निवासी 40 वर्षीय रामकुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय सपना के साथ रहते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि दो साल पहले कोरोना काल में उनके 60 वर्षीय फूफा राम नारायण भतीजे रामकुमार के यहां रहने आ गए थे। दोनों ने समझौते से डेढ़ साल पहले ई-रिक्शा निकलवाया था। जिसको लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।

मंगलवार सुबह राम नारायण घर से कुछ दूरी पर छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल लेकर बैठा था। जैसे ही रामकुमार घर से बाहर निकला तो राम नारायण ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग गया। चीख पुकार सुन उनकी पत्नी सपना समेत पड़ोसी महिलाएं मोनिका और राजकुमारी ने किसी तरह से आग बुझाया। लेकिन आग की लपटों से चारों झुलस गए।

घायल महिला बोली- पापा हमको जहर की सुई लगवा दो, हमको मरना है!

आग की लपटों में झुलसी महिला दर्द से कहार रही थी। अस्पताल में भर्ती होने के समय इलाज चल रहा था। इलाज के समय महिला के पिता भी थे। दर्द से पीड़ित महिला बोली ‘पापा हमको जहर की सुई लगवा दो हमको मरना है। दर्द बहुत हो रहा है।’ ये सुन सभी की आंखों से आंसू आ गए। कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि रामकुमार के फूफा राम नारायण ने ई-रिक्शा के विवाद में आग लगाई है। जिन्हें बचाने में तीन महिलाएं भी झुलस गई हैं। सभी को उर्सला अस्पताल भेजा गया है। चारों गंभीर हालत में हैं, मामले में कार्रवाई की जा रही है। फूफा मौके से फरार हो गया है।

Tags:    

Similar News