Kanpur News: विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में कूदकर दी जान, पति ने भी रेता अपना गला

Kanpur News: आपसी विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में कूद कर जान दे दी। खबर सुनने के बाद पति ने भी अपना गला रेत कर

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-07-02 04:28 GMT

Kanpur News (Pic: Social Media)

Kanpur News: महाराजपुर के किशुनपुर गांव में आपसी विवाद के बाद पत्नी ने गंगा में कूद कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने चाकू से गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। पति को गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी भी पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बीते वर्ष हुई थी शादी

किशुनपुर निवासी सोमेंद्र की शादी पिछले साल जनवरी में लखनऊ निवासी रूपा से हुई थी। पिता कृष्ण प्रताप ने बताया कि सोमेंद्र जानवर स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। देर शाम सोमेंद्र और रूपा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर से कुछ ही दूरी पर गंगा नदी है। विवाद के बाद रूप गंगा में जाकर कूद गई। रूपा को गंगा में कूदता देख सोमेंद्र और ग्रामीणों ने किसी तरह रूपा को बाहर निकाला। लेकिन तब तक रूपा की मौत हो चुकी थी। रूपा की मौत देख सोमेंद्र ने भी वही चाकू से अपनी गर्दन पर कई बार कर लिए। जिससे वह लहुलुहान हो गया। लहुलुहान हालत में सोमेंद्र को देख परिजन एलएलआर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।

दोनों ने की थी लव मैरिज

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में शादी के बाद से आए दिन विवाद होता रहता था। सोमेंद्र शादी कर रूपा को लखनऊ से लेकर आया था। वहीं सोमेंद्र शराब का लती भी था। जिसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। सोमवार को सुबह भी विवाद हुआ था। विवाद की आवाज घर के बाहर तक दोनों की रही थी। देर शाम फिर विवाद हो गया। एसीपी चकरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि दंपति में देर शाम विवाद हुआ था। जिसके बाद गंगा में कूद कर नवविवाहिता ने जान दे दी।  

Tags:    

Similar News