Kanpur News: प्यार की सनकः प्रेमिका का मर्डर कर प्रेमी खुद ट्रेन के आगे कूदा, दर्दनाक मौत

Kanpur News: नवाबगंज जागेश्वर मंदिर इलाके में तेहरवी संस्कार में शामिल होने आई महिला की देर रात प्रेमी ने गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी का शव भी हैरिसगंज के पास ट्रेन से कटा हुआ मिला।

Update: 2023-05-28 16:42 GMT
मृतिका बरखा-मृतक प्रेमी दीपक: Photo- Newstrack

Kanpur News: नवाबगंज जागेश्वर मंदिर इलाके में तेहरवी संस्कार में शामिल होने आई महिला की देर रात प्रेमी ने गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी का शव भी हैरिसगंज के पास ट्रेन से कटा हुआ मिला। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामा के यहां आई थी महिला

बिधनू के सैनिक चौराहा शकरापुर के पास महिला बरखा की ससुराल है। बरखा का मायका नवाबगंज जागेश्वर मंदिर के पास है। बरखा के मामा का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था। जिसमें महिला बरखा मामा की तेरहवीं में संस्कार में शामिल होने पति कृष्ण कांत सैनी व दो बच्चों के साथ आई थी। देर शाम पति अपने घर अकेले बिधनू चला गया था। बरखा अपने मायके में रुक गई थी। देर रात बिधनू निवासी प्रेमी दीपक गुप्ता बरखा के मायके आ गया और घर में घुस गया। काफी रात को बरखा के बच्चों के रोने की आवाज आई तो बरखा के पिता ओम प्रकाश सैनी छत पर बने कमरे में गए तो बेटी का शरीर खून से लथपथ था। महिला का गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया था।

घटना की जानकारी घर में होने पर कोहराम मच गया, पुलिस को सूचना होने पर मौके पर पहुंचीं। जहां पुलिस ने आसपास जानकारी की तो बरखा के घर के पास की सीसीटीवी फुटेज में एक युवक आते-जाते दिखा, जिसकी जानकारी करने पर वो दीपक गुप्ता निवासी बिधनू निकला। वो उसका प्रेमी बताया जा रहा है, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

तीन साल से बरखा के संपर्क में था दीपक

जानकारी के मुताबिक महिला का संपर्क दीपक गुप्ता से तीन साल से था। जिसको लेकर आए दिन पति पत्नी में विवाद भी होता था। वहीं दीपक महिला से शादी करने का दबाव भी बनाता था। जिसकी जानकारी पति ने पहले भी मायके में दी थी। लेकिन डांट फटकार के बाद महिला में कुछ सुधार आ गया था। दीपक का संपर्क महिला से फिर हो गया, रोज-रोज लड़ाई को देख पति शांत रहने लगा था।

प्रेमी ने की खुदखुशी, पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

दीपक गुप्ता मूलरूप से बलिया का रहने वाला था। सूत्रों के अनुसार पता चला कि दीपक महिला से शादी करना चाहता था, महिला ने दीपक को फोन भी दे रखा था। कल फोन कर उसको घर भी बुलाया था। देर रात किस बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दीपक ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद प्रेमी दीपक गुप्ता ने भी सेंट्रल स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों में काफी समय से सम्पर्क था। हत्या किस कारण हुई अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए हैं।

Tags:    

Similar News