Kanpur: बुजुर्ग और अधेड़ की जोड़ी ने लूटी थीं महिला की चेन, पुलिस ने भेजा जेल

Kanpur: किदवई नगर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले 62 साल के बुजुर्ग चाचा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बुजुर्ग के खिलाफ पहले से ही कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-05-29 18:47 IST

कानपुर में चेन लूटने वाले बदमाष गिरफ्तार (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: जिले के किदवई नगर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले 62 साल के बुजुर्ग चाचा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बुजुर्ग के खिलाफ पहले से ही कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। जहां आज डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। किदवई नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लूट की घटना हुई थी।

चाचा भतीजे की जोड़ी ने की चेन लूट

डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला द्वारा बताया गया कि दो व्यक्ति एक एक्टिवा पर आए और मेन गेट का दरवाजा खटखटाया था। तो महिला ने दरवाजा खोला जिसमे बुजुर्ग लुटेरे ने महिला से कहा कि आपकी लॉटरी लगी है। जिसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक सामान आपको मिला है। इसके लिए आपके बेटे का नाम और मोबाइल नंबर और आपके सिग्नेचर चाहिए। महिला गेट पर खड़ी ही थी। कि दोनों लुटेरे महिला की चैन गले से छीन कर लूट कर ले गए। वहीं महिला द्वारा किदवई नगर थाने में एक तहरीर दी गई। जिस पर एक मुकदमा दर्ज़ हुआ। जहां फिर त्रिनेत्र ऑपरेशन के तहत सीसीटीवी देखे गए। जहां 88 कैमरे देखे गए। उसके बाद सबूत के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। जहां सख्ती से पूछताछ की गई।

जहां दोनों ने हिम्मत तोड़ते हुए घटना को कबूल किया। वहीं वादनी को भी सीसीटीबी दिखाया गया तो स्पष्ट कर दिया। कि यहीं वो व्यक्ति है। घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद हो गया है। और लूटी हुई चैन भी बरामद हो गई है। वहीं लूट करने वाला बुजुर्ग व्यक्ति के ऊपर क़रीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही हैं। वहीं लूट करने के बाद दोनों जिला बदल देते थे। जहां लूट करता था। वहा सामान नही बेचता था। और जहां सामान बेचता था। वहा लूट नहीं करता था। लूट का माल कहा बेचता था। इसकी जानकारी अभी की जा रही है। वहीं किदवई नगर पुलिस द्वारा 24 घंटे में मामले का खुलासा किया गया। पुरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

पकड़े गए अभियुक्त

अभियुक्त अश्वनी दुग्गल(62) पुत्र स्व० तिलकराज 11 ब्लाक गोविन्द नगर थाना गोविन्द नगर और अभियुक्त विशाल गुलाटी पुत्र अम्रक सिंह गुलाटी(45) लेवर कालोनी थाना किदवई नगर इनको पुलिस ने मुखबिर की सहायता से पकड़ा। जहां पूछताछ में इन्होंने अपना जुर्म कबूल किया। वहीं अन्य घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस अभी इनके बारे में अन्य जिलों में जानकारी कर रही हैं।

क्या था लूट का मामला

किदवई नगर लाल कालोनी निवासी निशा सक्सेना (60) ने बताया कि बेटा पुणे में नौकरी करता है। पति का देहांत हो चुका है।निशा ने बताया कि स्कूटी सवार दो युवक घर आए और इनाम में टीवी व फ्रिज निकलने की बात कहते हुए बेटे का मोबाइल नंबर मांगा।तभी शातिर ने उनके गले में झपट्टा मार कर चेन तोड़ ली। शोर मचातीं तब तक दोनों लुटेरे फरार हो गए।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ रहा है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले कई और मकानों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। किदवई नगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News