Kanpur: प्रतिबंधित मांस मिलने पर बजरंग दल ने घेरा मूलगंज थाना

Kanpur News: पुलिस ने रोटी वाली गली से लेकर नई सड़क रिजवी रोड तक फोर्स ने पैदल जाकर गलियों में जांच की। एक ई-रिक्शा में बोरियों में भरा मांस भी बरामद किया गया। इ

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-03 09:15 GMT

finding banned meat in kanpur (photo: social media ) 

Kanpur News: कानपुर शहर में एक बार फिर प्रतिबंधित मांस मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मूलगंज थाना घेर लिया। मूलगंज क्षेत्र की रोटी वाली गली में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बोरे में भरकर भेजा जा रहा था। इस बात की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिलने पर हंगामा करने लगे। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मीट दुकान मालिक और अन्य लोग मौके से भाग गए।

ई रिक्शा में लदा था प्रतिबंधित मांस

पुलिस ने अन्य गलियों में भी छानबीन शुरू की। वहीं पुलिस ने रोटी वाली गली से लेकर नई सड़क रिजवी रोड तक फोर्स ने पैदल जाकर गलियों में जांच की। जहां एक ई-रिक्शा में बोरियों में भरा मांस भी बरामद किया गया। इसके बाद मौके पर जांच टीम बुलाई।

बजरंग दल ने किया विरोध

हंगामें की सूचना पर पूर्व राष्ट्रीय संयोजक बजरंग दल प्रकाश शर्मा भी आ गए। प्रकाश पाल ने बताया कि इसके पहले भी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस तरह की घटना सामने आई थी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते चार माह पहले भी बाइक से एक व्यक्ति फतेहपुर से सांढ क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बिक्री की ख़बर मिली थी। जहां मौके से पकड़ा गया था।

बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पर प्रतिबंधित मांस लगातार मूलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद बजरंग दल के लोग यहां पहुंच गए हैं। किसी भी स्थिति में गोकशी करने वाले लोगों को छोड़ा न जाए। यहां पर छोटे नाम के व्यक्ति प्रतिबंधित मांस को हिल्ले लगा रहें है। जहां कोतवाली पुलिस और मूलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा करते हुए कहा कि मिनी पाकिस्तान बन गया और आए दिन प्रतिबंधित जानवर काटे जाते हैं।

8 खाल हुई बरामद और मांस के किए गए सैंपल

पुलिस ने बरामद मांस और खाल की जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को बुलाया। खाल बाहर निकाल कर फॉरेंसिक ने सैंपल लिए है।थानाक्षेत्र मूलगंज में प्रतिबंधित मांस मिलने पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर कोतवाली पुलिस और मूलगंज पुलिस गई थी। आठ खाल बरामद हुई है। जिसमें कुछ प्रतिबंधित खाल है। जिस पर सन्देह है। वहीं जांच के लिए भेजा गया है। वहीं इस कार्यवाही पर मुकदमा लिख सख्त कार्यवाही करेंगे। जिससे यह दुबारा न करें। तीन से चार लोग के नाम आए है। जिसमें जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Tags:    

Similar News