Looteri Dulhan: नेत्र दिव्यांग दुल्हन फेरों से पहले जेवर लेकर फरार, बारात हुई घर वापसी

Looteri Dulhan: थाना प्रभारी के अनुसार लड़के पक्ष से तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्ष के एक दूसरे पर आरोप लगा रहें है

Report :  Anup Pandey
Update:2024-06-22 10:34 IST

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में नेत्र दिव्यांग युवती की शादी नेत्र दिव्यांग युवक से तय हुई थी। कल यानि शुक्रवार को बारात का स्वागत लड़की पक्ष ने धूमधाम से किया। उसके बाद फेरों के पहले दिव्यांग दुल्हन चढ़ावे के जेवर लेकर परिजनों के साथ फरार हो गई। वहीं, दुल्हन को भागते एक बाराती ने देख लिया। दुल्हन के भाइयों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। लड़के पक्ष के लोगों ने देर रात पुलिस को सूचना देने के साथ आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

जीजा ने तय कराई साले की बेटी की शादी

मूल रूप से हमीरपुर जनपद में रहने वाले युवक की पत्नी की मौत के बाद वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बिठूर के एक गांव में अपने जीजा के साथ 5 साल से रह रहा था।साले ने बताया कि जीजा ने दिव्यांग बेटी की शादी मैनपुरी जनपद के नेत्र दिव्यांग युवक से तय की थी। जहां लड़की पक्ष के लोगों ने सभी बारातियों का स्वागत किया और खाने पीने के बाद जय माल कार्यक्रम हुआ। देर रात मंडप में फेरों के पहले लड़की पक्ष के लोगों ने बेटी को सजाने के लिए चढ़ावे में आए जेवर मांग लिये। दूल्हे के स्वजन ने क़रीब डेढ़ लाख के जेवर वधू पक्ष को दे दिए। काफ़ी देर तक दुल्हन व अन्य सदस्य न आने पर वर पक्ष ने जानकारी की तो पता चला लड़की अपने पिता और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ फरार हो गई है। लड़के पक्ष से लोगों ने तलाश की तो खेत से भाग रही दुल्हन को एक बाराती ने रोका तो दुल्हन के भाईयों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। दूल्हे पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां मौक़े पर टिकरा चौकी इंचार्ज पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी करी।


दोनों है एक नेत्र से दिव्यांग

थाना प्रभारी के अनुसार लड़के पक्ष से तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों पक्ष के एक दूसरे पर आरोप लगा रहें है। लडक़ी के लोगों का कहना है कि लड़के की एक आंख खराब होने की बात छुपाई गई थी। वहीं, लड़के पक्ष ने पहले ही लड़की पक्ष को यह जानकारी दे दी थी। लड़की और लड़का दोनों ने ही एक नेत्र से दिव्यांग है और लड़की पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़के पक्ष में शराब पीने के बाद हंगामा किया है। 

Tags:    

Similar News