Kanpur News: लुटेरों का आतंक! टहलने जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी चेन

Kanpur News: राणा प्रताप नगर निवासिनी सुष्मा त्रिपाठी ने बताया कि रोज की तरह आज भी सुबह टहलने निकली थी। घर से कुछ ही दूर पहुंच पाई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने झप्पटा मार कर चेन लूट ली।

Written By :  Anup Pandey
Update: 2024-04-27 06:54 GMT

चेन लूटकर भागते बाइक सवार लुटेरे (Pic: Newstrack)

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में आज यानि शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बाइक सवार दो लुटेरों ने चेन लूट ली। जब तक महिला ने शोर मचाया  और लोग कुछ समझ पाते, तब तक लूटेरे फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

मॉर्निग वाक पर निकली थीं महिला

राणा प्रताप नगर निवासिनी सुष्मा त्रिपाठी ने बताया कि रोज की तरह आज भी सुबह टहलने निकली थी। घर से कुछ ही दूर पहुंच पाई थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने झप्पटा मार कर चेन लूट ली। जैसे ही शोर मचाया और लोग कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे डबल रोड की तरफ़ भाग निकले। घटना के बाद मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना होते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी देख रही पुलिस

रावतपुर पुलिस ने बताया कि महिला की चेन बाइक सवार दो लुटेरों द्वारा लूट ली गई हैं। जिस सम्बन्ध में थाना रावतपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लुटेरों की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। महिला के मुताबिक बाइक सवार लुटेरे युवा लग रहे थे। जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब होगी। 

बुजुर्ग से हुई थी चेन की लूट

कल्याणपुर मदारपुर अवधपुरी निवासी राजेश कुमार खन्ना जल संस्थान विभाग से रिटायर हो चुके हैं। बीती 10 अप्रैल को राजेश रोज की तरह अपने अन्य बुजुर्ग साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक को घर से निकले थे। संजय जनरल स्टोर पहुंचे, और सामान लेने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक नकाबपोश दो बाइक सवार वहां पहुंचे और पीछे बैठा युवक झपट्टा मार गले में पड़ी चेन तोड़ ली और मौके से भाग निकले थे। 

Tags:    

Similar News