Kanpur: सपा मुखिया के रोड शो में अमर्यादित आचरण के खिलाफ भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन
Kanpur: भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला इकाई ने समाजवादी पार्टी के किए गए इस कृत्य की घोर निंदा करती है।;
सपा मुखिया के रोड शो में अमर्यादित आचरण के खिलाफ भाजपाईयों ने दिया ज्ञापन (न्यूजट्रैक)
Kanpur News: बीते चार मई को मैनपुरी जनपद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान हिंदू सिरमौर्य एवं अप्रतिम योद्धा महाराणा प्रताप की प्रतिमा से अभद्रता एवं अमर्यादित आचरण करने के विरोध में भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
सपा कार्यकर्ताओं का आचरण निंदनीय
भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला इकाई ने समाजवादी पार्टी के किए गए इस कृत्य की घोर निंदा करती है। जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर अमर्यादित आचरण का प्रदर्शन किया। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए गाली, गलौज व अपशब्द का प्रयोग किया है। समाजवादी पार्टी का गुंडा गर्दी वाला चाल, चरित्र और चेहरा है।
सीएम योगी ने गुंडाराज और भ्रष्टाचार से कराया मुक्त
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी की गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त कराया है। भाजपा दक्षिण जिला इकाई के कार्यकर्ता प्रशासन से इस प्रकार के देशद्रोहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हैं। इस ज्ञापन को लेकर इन अराजक तत्वों के खिलाफ़ कार्यवाही करवाएं। भाजपा की तरफ़ ज्ञापन देने वालों में अनीता गुप्ता,विनोद मिश्रा,गणेश शुक्ला, सुनील नारंग,रामदेव शुक्ला,डॉ दिवाकर मिश्रा, लोकसभा मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी और राजन चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।