Kanpur News: भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, लोगों ने लगाए जयकारे

Kanpur News: साकेत नगर स्थित दीप तिराहा पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा भगवान परशुराम की आठवीं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-05-05 14:17 GMT

भगवान परशुराम की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़, लोगों ने लगाए जयकारे: Photo- Newstrack

Kanpur News: कानपुर जिले के साकेत नगर स्थित दीप तिराहा पर भगवान परशुराम महासभा द्वारा भगवान परशुराम की आठवीं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में शहर से लोग शामिल हुए। इस दौरान यात्रा रथ पर भगवान परशुराम स्वरूप झांकी को कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इस यात्रा को शहर से आए संत और भगवान परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा आरंभ की।

आठ वर्ष से लगातार जारी है शोभायात्रा

भगवान परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया कि यात्रा पिछले 8 वर्षों से आयोजित कराई जा रही है। जिसकी शुरुआत साकेत नगर स्थित दीप टॉकीज चौराहे से हुई है । यह यात्रा 8 किलोमीटर की होगी और शहर के विभिन्न इलाकों से घूमते हुए इसका समापन दीप तिराहे पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म को बढ़ाने का काम किया जा रहा है और भगवान परशुराम के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताया जाए। जिसमें सबसे ज्यादा आज के युवा है। हमारा यह प्रयास संगठन के माध्यम से लगातार किया जाता है।


यात्रा में शामिल हुईं महिलाएं

इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। यह यात्रा दीप टॉकीज चौराहे से होते हुए गौशाला बारा देवी, गोविंद नगर से होते हुए इसका समापन होगा। इसी यात्रा में शहर के पनकी मंदिर बाबा, आनंदेश्वर मंदिर व सिद्धनाथ मंदिर के महंत भी शामिल हुए हैं। हाथों में ध्वज लेकर लोगों ने भगवान परशुराम के जमकर जयकारे लगाए।

वहीं यात्रा में और भी झांकी भी रही। वहीं बच्चे भी परशुराम की तरह सजे दिखे। इस कार्यक्रम में भगवान परशुराम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, रोहित अवस्थी, वी के मिश्रा, संजय बाजपेई, के के बाजपेई, निखलेश दुबे, मिथलेश दुबे, अजय शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News