Kanpur News: कार्यकर्ता पर भड़के भाजपा सांसद, अभद्र भाषा का किया प्रयोग

Kanpur News: भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां एक कार्यकर्ता सांसद को माला पहना अभिनंदन करने को आगे बढ़ा तो सांसद ने माला पहनने से इनकार कर दिया।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-06-23 17:32 IST

कानपुर में कार्यकर्ता पर भड़के भाजपा सांसद (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित हुए अभी 17 ही दिन हुए है। वहीं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बाद अब उनको दुत्कारा जाने लगा है। ये हाल अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले का है। जो स्वागत करने आए कार्यकर्त्ता की पीठ थपथपाने की जगह उसको दुत्कारते नज़र आ रहे है। तीसरी बार भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले का रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां एक कार्यकर्ता सांसद को माला पहना अभिनंदन करने को आगे बढ़ा तो सांसद ने माला पहनने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही उसके साथ गली-गलौज और अभद्रता भी की। वहीं दबी जवानों से बताया जा रहा है कि इस कार्यकर्ता ने सांसद के सामने अपने कट्टर विरोधी भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का नाम ले लिया था।

हौसले की जगह मिल रही गालियां

न्यूजट्रैक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। सांसद अपने आवास पर जन सुनवाई कर रहे थे। एक कार्यकर्ता उन्हें माला पहनाने पहुँचा और सांसद के सामने कट्टर विरोधी भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का नाम ले दिया। फिर क्या माला को देख उसको दुत्कार दिया। दुत्कारते हुए बोले चल हट... निकल यहां से और गाली-गलौज करते हुए सांसद ने उसे भगा दिया।

सांसद को था भरोसा

टिकट मिलने से पहले मीडिया से कहा था कि टिकट मेरी जेब में है और जीत मेरी ही होगी। टिकट घोषित होने के बाद एक विधायक ने पाला पीछे खींच लिया था। जिसके बाद से सीट डगमगाने का डर था। वहीं आलाकमान की बैठक के बाद विधायक अभिजीत सिंह सांगा सांसद देवेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार-प्रसार और जनसभा करने लगे। पार्टी के लिए वोट मांगे।

सांसद और विधायक है एक-दूसरे के विरोधी

पिछले विधानसभा चुनाव में सांसद भोले भीतरघात कर विधायक अभिजीत सिंह साँग को हराने में लगे थे। तो वहीं एक दो बार बीजेपी के कार्यक्रम में दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं में मारपीट की नौबत तक आ गई। जहाँ ये बात लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंची थी। अब फिर वहीं नौबत दिखने लगी हैं। जहां चुनाव जीतने के बाद सांसद देवेंद्र सिंह भोले कार्यकर्ताओं के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News