फंदे को पकड़ खूब रोया सर्राफा कारोबारी, फिर लगा ली फांसी, CCTV में कैद हुई घटना

Kanpur: कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के बिहराना रोड में एक सर्राफा कारोबारी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना घर के रूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-06-12 10:37 GMT

कानपुर में सर्राफा कारोबारी ने लगायी फांसी (सोशल मीडिया)  

Kanpur News: जिले के कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के बिहराना रोड में एक सर्राफा कारोबारी ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना घर के रूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कि कारोबारी आनंद सिंह ने एक बार फांसी लगाई तो जान बच गई। फिर दोबारा फंदे में गला डाल झूल गया और कुछ मिनट बाद मौत हो गई।

दूसरी बार में मौत को लगाया गले

सीसीटीवी में दिख रहा है कि सर्राफा कारोबारी आनंद सिंह 1 बजकर 11 मिनट पर बेडरूम में दाखिल होते हैं। कमरे में चल रहा पंखा उसे बंद करते हैं। पंखा जब बंद हो जाता है तो 2 मिनट बाद दुपट्टा पंखे से फंदा बनाकर लटक जाते हैं। 16 सेकेंड तक लटके रहते हैं। मौत नहीं होती तो फंदा खोल देते हैं। दूसरी बार करीब आधे घंटे बाद 1ः38 बजे दोबारा फांसी का फंदा बनाते हैं। इसके बाद कुछ सेकेंड तक वह फंदा पकड़ कर रोते हुए दिख रहे है और कुछ ही मिनट बाद गले में फंदा डालकर लटक जाते हैं। जहां कुछ देर बाद शरीर से हरकत बंद हो जाने के बाद वह दम तोड़ देते है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की पत्नी मायके में थी। ससुराल आने पर सास और बहू में झगड़ा हुआ था। वहीं मृतक के दो बच्चे भी हैं। मृतक आनंद सिंह की गोकुल ज्वेलर्स और दीप ज्वेलर्स के नाम से बिरहाना रोड पर दो दुकान है। जहां गिरोह गांठ का बड़ा काम है। मौके पर पहुंची कलेक्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं एसीपी मोहसिन खान ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। जहां पता चला है कि आनंद सिंह उर्फ शेर सिंह ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। वहीं तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Tags:    

Similar News