Kanpur News: जेल से छूटे अपराधी ने युवक की पीट पीट कर कर दी हत्या

Kanpur News: जेल से छूटे मोंटी ने साहिल को गवाही देने से बीती शाम मना किया था। जिस पर साहिल ने मोंटी की बात नहीं मानी। आज दोपहर में मोंटी ने अपने साथियों के साथ साहिल की डंडे रॉड और ईंट पत्थर से वार कर हत्या कर दी।

Report :  Anup Pandey
Update:2024-09-20 19:38 IST

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर शहर में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अपराध कर रहें अपराधियों का पुलिस हाफ एनकाउंटर कर रही है। लेकिन अपराधी के अंदर पुलिस का खौफ नहीं है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महादेव बस्ती के रहने वाले युवक को दिन दोपहर युवकों ने लोहे की रॉड और ईंट पत्थर से पीट पीट कर हत्या कर दी। परिजनों को सूचना होते ही घटना स्थल पर पहुंचें। और पुलिस को सूचना दी। जहां युवक को हैलट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेजा। और कार्यवाही में जुट गई।

गवाही देने से किया था मना

गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर में रहने वाला युवक साहिल(30)ढोल बजाता था। और चार बहनों में अकेला था। वहीं घर में मां तारा पिता लालता रहते है। स्वजनों ने बताया कि घर के पास ही एक परिवार अपराधी किस्म का है। जिसमें मैडी(विकास) और उसके भाई अपराधी है। जो गांजा भी बेचते है। इस समय मैडी जेल में है। और हिस्ट्रीशीटर है। मैडी का भाई कुछ दिनों पहले जेल से छूट कर आया है। वहीं एक मामले हत्या में मेरा साहिल गवाह है। जिसको आने वाली तारीख पर गवाही देनी थी। जेल से छूटे विक्रम और विवेक ने साहिल को गवाही देने से बीती शाम मना किया था। और विवाद हुआ था।जिस पर साहिल ने बात नहीं मानी। जहां आज दोपहर में विक्रम और विवेक ने अपने साथियों के साथ साहिल की डंडे रॉड और ईंट पत्थर से वार कर हत्या कर दी। सूचना होते स्वजन और पुलिस मौक़े पर पहुंचीं। जहां युवक को हैलट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जहां परिवार में कोहराम मच गया।

हिस्ट्रीशीटर है मैडी,और परिवार में सभी भाई है अपराधी

महादेव नगर बस्ती निवासी गांजा तस्कर विकास उर्फ मैडी गोविंदनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल जेल में बंद है। हिस्ट्रीशीटर के भाई विक्रम और विवेक पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बीते वर्ष साहिल पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने के प्रयास के मामले में हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों को जेल भेजा गया था। 15 दिन पहले विक्रम और विवेक जेल से छूटकर आए हैं। मुस्कान ने बताया कि मामले की 24 सितंबर को कोर्ट में गवाही है। जेल से छूट कर आने के बाद आरोपित गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। इनकार पर गुरुवार रात आरोपितों ने घर में घुसकर हमला कर दिया था।

थाने से वापस आते समय किया हमला

मुस्कान आज शुक्रवार को भाई साहिल के साथ गोविंदनगर थाने शिकायत करने गई थी। लौटते समय केसा के पास विवेक, विक्रम ने अपने साथी अक्षय, विशाल के साथ घेर लिया और लोहे की रॉड, व धारदार हथियार से हमला करना शुरु कर दिया। वहीं मुस्कान के कपड़े फाड़ दिए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने साहिल को हैलट भेज दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी ने बताया कि साहिल की मौत हो गई है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आरोपित का भाई पुलिस पर कर चुका है हमला

महादेव नगर बस्ती निवासी विकास उर्फ मैडी के खिलाफ गोविंद नगर में हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की बिक्री, छेड़छाड़ समेत 16 मुकदमें दर्ज है।गोविंद नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कुछ दिनों पूर्व विकास ने महादेव नगर निवासी साहिल पासवान पर कुल्हाड़ी से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। पुलिस ने विकास के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ़्तार करने गए पूर्व रतन लाल नगर चौकी प्रभारी शुभम कुमार पर भी उसके गुर्गों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद पुलिस को बैकफुट में आना पड़ा था।

Tags:    

Similar News