Kanpur News: क्षत-विक्षत महिला के शव को नोंच रहे थे कुत्ते, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Kanpur News: खेत की जुताई करने पहुंचे किसानों को कुत्तों का झुंड दिखा जहां कुत्ते कुछ नोंचते हुए दिखाई दिए तो पास में गए। वहां जाकर देखा तो कुत्ते महिला के शव को नोंच रहे थे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-06-12 06:26 GMT

कानपुर में क्षत-विक्षत मिला महिला का शव (न्यूजट्रैक)  

Kanpur News: जिले के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में नदी किनारे महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। खेत की जुताई करने पहुंचे किसानों को कुत्तों का झुंड दिखा जहां कुत्ते कुछ नोंचते हुए दिखाई दिए तो पास में गए। वहां जाकर देखा तो कुत्ते महिला के शव को नोंच रहे थे। वहीं पुलिस को जानकारी होने पर फारेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य एकत्र किए। कमर से नीचे का हिस्सा कुत्तों ने नोंच कर खत्म कर दिया। शरीर पर कुछ वस्त्र और पास में साड़ी का टुकड़ा पड़ा था।

शव पांच से छह दिन पुराना

इमलीपुर निवासी जगरूप सिंह किसान है। जगरूप ने पांडु नदी किनारे स्थित खेत को बलकट में ले रखा है। बुधवार सुबह वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि कुत्तों का झुंड कुछ नोच रहा था। जहां कुत्तों को भगाने पहुंचे तो वहां महिला का छत विक्षत शव कुत्ते नोंच रहे है। जिस पर उन्होंने आस पास के ग्रामीणों को सूचना दी। जहां मौक़े पर भीड़ लग गई। वहीं कंट्रोल रूम पर पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जहां शव की हालत को देख फारेंसिक टीम को बुलाया। जहां फ़ॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।


थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जहां तक महिला की हत्या कर शव लाकर यहां फेंका गया है। वहीं फोरेंसिक जांच में करीब पांच से छह दिन पुराना शव प्रतीत हो रहा है। कुत्तों ने महिला के शव से कमर के हिस्से को नोंचकर खत्म कर दिया हैं। चेहरा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शरीर और बालों से महिला की उम्र करीब 35 वर्ष होने का अनुमान है। महिला के शरीर पर केवल स्लेटी रंग का वस्त्र है और एक साड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। और आस पास भी पूछताछ की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News