Kanpur: महिला पार्षद ने की सीवर की सफाई, बोलीं-सुध नहीं लिया तो अफसरों के घरों में फेंकगें गंदा पानी

Kanpur: कई माह से सीवर सफाई के लिए महिला पार्षद ने अफसरों को अवगत कराया। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पार्षद ने खुद ही सीवर की सफाई कर डाली।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-01 12:39 GMT

कानपुर में महिला पार्षद ने की सीवर की सफाई (न्यूजट्रैक)

Kanpur News: विधायक महापौर और अधिकारी भले ही इस शहर की गिनती स्मार्ट सिटी में कर रहे है। लेकिन देखने में शहर की हालत कुछ और ही है। जहां जल संस्थान और नगर निगम द्वारा सुनवाई नहीं होने पर एक महिला पार्षद खुद ही सीवर में सफाई करने लगी। पार्षद को सफाई करता देख क्षेत्रीय जनता भी सफाई करने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

वार्ड 14 की है महिला पार्षद

वार्ड-14 की शालू कनौजिया महिला पार्षद है। जूही बंबुरहिया में अक्सर सीवर समस्या बनी रहती है। जिससे लगभग पांच हजार जनता परेशान है। महिला पार्षद के अनुसार उनके इलाके में आठ महीने से यह समस्या बनी है। जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत भी कराया। इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं मिला। इस गन्दगी से लोग बीमार हो रहे है। आम जन का आना जाना मुश्किल पड़ गया है। बिजली चले जानें पर घर के बाहर कोई बैठ भी नहीं सकता है।

उनका कहना है कि मेट्रो वालों ने जो लाइन तोड़ दी, हमारी लाइन नीचे है और मेट्रो वालों की लाइन ऊपर आ गई है। जिससे जलभराव होता है। मेट्रो वालों से भी कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महिला पार्षद शालू कनौजिया ने कहा कि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वह यही पानी भरकर जनता के साथ अधिकारियों के ऑफिस नहीं, घर जाएंगी। उनके घरों में सीवर का गंदा पानी फेंकेगी। उनका कहना है कि जलभराव के कारण लोग बीमार भी हो रहे है। इसके बावजूद अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। वहीं शहर को स्मार्ट सिटी का रूप दिया जा रहा है।

लाइट को लेकर कर चुकी है प्रदर्शन

मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न होने पर पार्षद शालू कनौजिया पहले भी प्रदर्शन कर चुकी है। जहां मार्ग प्रकाश को ठीक करने के लिए खुद सीधी पर चढ़ कर मार्ग प्रकाश व्यवस्था ठीक की थी। इसके बाद अधिकारियों को मामले की जानकारी होने पर आनन फानन में मार्ग व्यवस्था ठीक कराई थी। वहीं सदन में शालू कनौजिया झाड़ू लेकर चली गई थी। महापौर ने नगर निगम सदन में झाड़ू लेकर पहुंची पार्षद शालू कनौजिया को छह महीने के लिए सदन से निष्कासित कर दिया है। इस हरकत को महापौर ने मर्यादा के विपरीत बताया। वहीं शालू ने कहा था कि वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सफाईकर्मियों की 55 बीट खाली हैं। अधिकारी सुन नहीं रहे। इसीलिए वे सदन में झाड़ू लेकर गई थी।

Tags:    

Similar News