Kanpur Fire: रूमा रेलमार्ग के पास लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Kanpur Fire: शुक्रवार को कानपुर स्थित रूमा रेलवे ट्रैक किनारे झोपड़ियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-04-05 11:49 GMT

Fire in Kanpur (Photo: Social Media)

Kanpur News: कानपुर शहर के कई थाना क्षेत्रों में देर रात से लेकर अभी तक कई जगह अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना होते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग को सूचना मिली कि रूमा रेलमार्ग के निकट झाड़ियों में आग लगी है। मामले की सूचना मिलते ही एफएस जाजमऊ से 1 यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल भेजी गई। दमकल के जवानों ने कुछ ही देर में लगी आग पक काबू पा लिया। समय रहते आग को पूर्ण रुप से बुझा दिया गया। 

प्लास्टिक गोदाम में लगी आग

फायर टीम को देर रात सूचना मिली कि थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में विशाल प्लास्टिक नामक प्लास्टिक गोदाम में आग लगी है। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही एफएस मीरपुर, किदवई, घाटमपुर से 4 यूनिट घटनास्थल पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि आग से नुकसान का आकलन बता पाना अभी मुश्किल है। लेकिन लाखों का नुकसान लग रहा है।

छप्पर में आग से झुलसे मवेशी

बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। वहीं छप्पर के नीचे बंधे जानवरो को खोलने में महिला भी झुलस गई। आग से मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। महिला के घर में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की घटना से ग्रामीण एकत्र हो गए।

Tags:    

Similar News