Kanpur News: गंगा नहाने गए पांच दोस्त पानी में डूबे, दो की मौत

Kanpur News: गंगा नहाने गए पांच दोस्त नदी में डूबने लगे। मौके से मौजूद गोताखोरों ने तीन को बचा लिया। जबकि दो की मौत हो गई।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-07-02 03:50 GMT

मृतकों की फाइल फोटो। (Pic: Newstrack)

Kanpur News: बाबूपुरवा क्षेत्र के रहने वाले पांच दोस्त देर शाम जाजमऊ के चंदन घाट पर नहाने गए थे। जहां गहराई में जाकर पांचों डूब गए वहीं घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तीन को किसी तरह बचा लिया। वहीं दो युवक की डूब कर मौत हो गई। दोनों के शव देर रात पुलिस ने बरामद किए। शव को देख उनके परिजन बिलख पड़े।

पांच दोस्त बिना बताए घर से निकले गंगा नहाने

बाबूपुरवा क्षेत्र के बेगमपुरवा निवासी अफरोज साथी गुलफाम,सलमान, चांद बाबू निवासी नौबस्ता और जाजमऊ निवासी लाला के साथ सोमवार देर शाम जाजमऊ में चंदनघाट नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि गुलफाम और अफरोज नहाते नहाते बीच गहराई में चले गए। दो दोस्तों को डूबता देख सलमान, चांद और लाला ने भी दोनों को बचाने का प्रयास किया। अपने असफल होते देख शोर मचाया। लेकिन खुद गहराई में जाने लगे। पांचों दोस्तों को डूबता देख और हुए शोर को सुन वहां पर मौजूद गोताखोरों ने छलांग लगा दी। और सलमान, चांद और लाला को बचा लिया। वहीं गुलफाम और अफ़रोज़ तेज धारा में समा गए। पुलिस को सूचना होते ही पुलिस फोर्स पहुंची। जहां देर रात तक खोजबीन में लगी रही। जहां दोनों के शव बरामद कर परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। सूचना होते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। और शव देख बिलख पड़े।

गुलफाम घर का इकलौता बेटा

दोनों के परिजनों ने बताया कि अफरोज और गुलफाम दोनों बिना बताए घर से निकले थे। अफरोज की मां हार्ट पेशेंट है। पिता की 6 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बेटे की खबर सुन मां की हालत और बिगड़ गई। वहीं गुलफाम परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह एक कुर्सी कारखाने में काम करता है। गुलफाम के पिता भी नहीं हैं। 8 सितंबर को गुलफाम का जन्मदिन भी था। गुलफाम बिना बताए शुक्लागंज में नहाने के लिए निकला था।

गंगा में छोड़ा गया पानी

दो दिन पूर्व गंगा में पानी छोड़ा गया। जिससे गंगा का जल स्तर बढ़ गया था। वहीं पुलिस ने भी गंगा के आस पास लोगों को सचेत किया था। बीते माह से अभी तक करीब दर्जन से ज्यादा मौतें गंगा में डूबने से हो चुकी हैं। गंगा को लोगों ने पिकनिक का प्वाइंट बना लिया है। यहीं लापरवाही से लोगों की मौत हो जाती है।

Tags:    

Similar News