UP News: अगर आपके भी घर में है बिल्ली, तो जान लीजिए ये बड़ा बदलाव

UP News: कानपुर शहर इन दिनों तीन बिल्लियों को लेकर चर्चा में है। दरअसल, शहर में पहली बार तीन बिल्लियों का पहली बार रजिस्ट्रेशन हुआ है।

Update: 2023-07-16 09:32 GMT
बिल्ली ( सोशल मीडिया)

UP News: कानपुर शहर इन दिनों तीन बिल्लियों को लेकर चर्चा में है। दरअसल, शहर में पहली बार तीन बिल्लियों का पहली बार रजिस्ट्रेशन हुआ है। ये तीनों बिल्लियां एक ही घर की हैं। वैसे, पूरे शहर में पालतू बिल्लियों की संख्या ढाई हजार के करीब है। लेकिन, रजिस्ट्रेशन की शुरूआत अब हुई है। कानपुर नगर निगम ने निर्णल लिया है कि बिल्लियों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के लिए पूरे शहर में कैंप लगाए जाएंगे। कानपुर में बिल्लियों का लाइसेंस करवाने की शुरूआत सिविल लाइंस के नवाब हाता निवासी फैजान रहमान ने की है।

नगर निगम के मुख्य़ पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके निरंजन ने बताया कि फैजान की जुड़वा बहन ने तीन बिल्लियां पाल रखी है। इसमें दो फीमेल और एक मेल है। उन्होने कहा कि दो परशियन ब्रिड की हैं और एक हिमालयन ब्रिड की है। जिनमें फीमेल के नाम पिंकी और खुशी है और मेल बिल्ली का नाम गोलू है। उन्होने कहा कि तीन-तीन सौ रुपये लेकर तीनों बिल्लियों का लाइसेंस 2023-24 के लिए जारी किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि नगर निगम ने निर्णय लिया है कि कुत्तों के साथ बिल्लियों का भी अब लाइसेंस जारी किया जाएगा और अब बिल्लियों का लाइसेंस करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

300 रुपयों में एक साल के लिए होगा रजिस्ट्रेशन

नगर निगम के मुख्य़ पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि बीते दिनों महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी की हुई बैठक में पालतू जानवरों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए थे। इसके तहत अपने घरों में बिल्ली पालने वालों के लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया है। लाइसेंस के लिए 300 रूपये चुकाने होंगे और यह लाइसेंस एक साल के लिए मान्य होगा। उन्होने कहा था इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब पूरे शहर में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News