Kanpur : मेरे घर भी विराजे 'राम', बच्चे की डिलीवरी 22 जनवरी को हो...गर्भवती डॉक्टरों से ले रहीं सलाह

Kanpur News: महिलाएं अपने बच्चे की डिलीवरी 22 जनवरी को करवाने के लिए डॉक्टर से सलाह ले रही हैं। गर्भवतियों की इस चाह में उनका परिवार भी साथ दे रहा है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-01-04 15:47 GMT

डॉक्टर से बात करती गर्भवती (Social Media) 

Kanpur News: वर्तमान समय में कोई रावण नहीं 'राम' चाहता है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं बच्चों के जन्म को लेकर भी जनवरी माह यादगार होने जा रहा है। कानपुर की महिलाएं जनवरी माह में होने वाली डिलीवरी को लेकर काफी उत्साहित हैं। महिलाएं अपने बच्चे की डिलीवरी 22 जनवरी को करवाने के लिए डॉक्टर से सलाह ले रही हैं। गर्भवतियों की इस चाह में उनका परिवार भी साथ दे रहा है। 

22 जनवरी को देश में होगा दीवाली जैसा माहौल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते देश भर के लोग इस कार्यक्रम में किसी न किसी तरह से अपनी प्रतिभागिता कर रहे हैं। हर जगह खास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वहीं कानपुर में गर्भवती महिलाएं जिनकी डिलीवरी जनवरी महीने में होनी है वह डॉक्टर के पास पहुंच रही है। और उनका कहना है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को हो। क्योंकि मेरे घर में भी राम जी आगमन हो।ताकि यह पल उनके और उनके संतानों के लिए जीवन भर यादगार बना रहे।

प्राण प्रतिष्ठा उसी दिन जन्मे बच्चा

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत जच्चा-बच्चा अस्पताल में कई गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंच रही है। डॉक्टर से कहा है कि, उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। मेडिकल कॉलेज की आचार्य डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने बताया 'जिन गर्भवती महिलाओं की डेट जनवरी महीने में है आसपास की डेट है। उनका कहना है कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को कराई जाए। अभी तक करीब 15 से 20 महिलाएं उन तक पहुंच चुकी है।' शहर के प्राइवेट अस्पतालों में यह बात सामने आई है। इसी दिन मेरे बच्चा जन्म ले क्योंकि इससे अच्छा मुहूर्त नहीं हो सकता है।

इससे बड़ा मुहूर्त नहीं हो सकता

डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि बच्चों के जन्म के समय और मुहूर्त खास होते हैं। वहीं डॉक्टर ने कहा कि जब भी हमने शुभ मुहूर्त में डिलीवरी की है।तो जच्चा बच्चा हमेशा सुरक्षित रहे है। कई ऐसे केस आए जहां उनकी जान को खतरा था।तो ऐसे मुहूर्त में आए तो दोनों ही सुरक्षित रहे है। ऐसा मेरा रिकॉर्ड रहा है।ऐसे में मुहूर्त को देख महिलाएं बोलती है। जब करना है तो अच्छे मुहूर्त में करें। बच्चा कहीं मूल में न हो जाएं। या भविष्य के लिए कोई दोष लग जाएं। ऐसे में शुभ मुहूर्त हमेशा बच्चों और संतानों के कल्याण के लिए अच्छे होते हैं। 22 जनवरी को भगवान रामलाल का मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। इसी वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं विभाग आ रही है।और 22 जनवरी को डिलीवरी करने की तैयारी की जा रही है।जिन महिलाओं की डेट आसपास की है। वो उसी दिन को अच्छा मान कर उसी दिन उनकी डिलीवरी कराई जाएगी।

Tags:    

Similar News