Kanpur News: दो बच्चों की अपहरण की सूचना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, लगी पुलिस की पांच टीमें

Kanpur News: घर से स्कूल जा रहे मेरे पोते-पोती का कार सवार ने अपहरण कर लिया है। कंट्रोल रूम में फोन कर हनुमंत विहार निवासी महिला ने सूचना दी तो हड़कंप मच गया।

Update: 2023-08-22 07:42 GMT
Kidnapping of Children Created Stir in Police, Kanpur

Kanpur News: घर से स्कूल जा रहे मेरे पोते-पोती का कार सवार ने अपहरण कर लिया है। कंट्रोल रूम में फोन कर हनुमंत विहार निवासी महिला ने सूचना दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय, हनुमंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को जांच में मिला कि बच्चों की मुंबई निवासी मां ने दोनों को ओला कार भेज अपने पास बुला लिया है। बच्चे ट्रेन से रवाना भी हो गए हैं।

मामला योगेंद्र बिहार का

खाड़ेपुर योगेंद्र विहार में बुजुर्ग सन्नो की दसवीं में पढ़ने वाली पोती महिमा(15), 8 वीं पढ़ने वाला पौत्र कियान (13) के साथ रहती हैं। पति मुंबई के गोरेगांव में पान की दुकान चलाते हैं। बेटा राजू भी डेढ़ माह पूर्व ऑटोमोबाइल शोरूम में काम करने के लिए मुंबई चला गया था।वर्ष 2008 में बेटे राजू ने मुंबई निवासी सुजाता से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हुए। अनबन होने के चलते वर्ष 2019 में बेटे बहू में तलाक हो गया था।

बहू ने कर ली दूसरी शादी

बहू ने दूसरी शादी कर ली और बच्चे हमको दे दिए। कोरोना काल में लॉकडाउन लगा तो खाड़ेपुर में मकान बनवाकर पौत्र- पौत्री समेत यहां रहने लगे। बच्चों का एडमिशन स्कूल में करवा दिया। पति वापस मुंबई चले गए, डेढ़ माह पहले बेटा राजू भी चला गया था। रोज की तरह दोनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे। पड़ोस के बच्चे ने आकर बताया कि दोनों को एक युवक ओला टैक्सी में बैठाकर कहीं ले गया है। बच्चों का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा। बच्चों के फोन बंद होने पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मुम्बई मिलाया फोन

पुलिस ने मुंबई निवासी सुजाता को फोन मिला पूछा तो पहले बात को टालती रही। बाद में कहा कि बच्चों को अपने पास बुलाया है। उनके साथ एक वकील भी है। पर किस माध्यम से बच्चों को बुलाया है, सुजाता बोली कि बच्चे जब उसके पास पहुंच जाएंगे तो वह सूचना देगी।

रविंद्र कुमार, डीसीपी साउथ के अनुसार अपहरण की सूचना थी। मामला कुछ और निकला। मां ने बच्चों को अपने पास बुलाया है। हालांकि बच्चे छोटे हैं। इतनी दूर के सफर में कोई भी घटना हो सकती है। बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ति के कारण छोड़ा घर

सुजाता ने बताया कि वह हाईकोर्ट में वकील है। फाइनेंस का काम भी करती है। राजू से प्रेम विवाह हुआ था। विवाह बाद वह प्रताड़ित करने लगा, जिसके चलते अलग रहने का फैसला किया।

Tags:    

Similar News