Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी की जाएगी विधायकी या मिलेगी राहत! फैसला आज

Kanpur News: जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान उनके भाई रिजवान के खिलाफ़ नवंबर 2022 को एक मुकदमा दर्ज करवाया था।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-03-19 04:45 GMT

सपा विधायक इरफान सोलंकी (सोशल मीडिया)

Kanpur News: कानपुर शहर के सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी सहित चार लोगों पर एमपी एमएलए सेशन कोर्ट आज यानि मंगलवार को सजा सुना सकती है। वहीं, जो दो आरोपियों ने जमानत के बॉन्ड नहीं भरे थे। उसके बॉन्ड भर दिए है। इरफ़ान सोलंकी को कोर्ट ने तलब किया है। जिसको लेकर आज पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है।

जानें क्या है पूरा मामला?

जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने जाजमऊ थाने में सपा विधायक इरफान उनके भाई रिजवान के खिलाफ़ नवंबर 2022 को एक मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमें में बताया था कि 7 नवंबर की रात को परिवार भाई की शादी में चले जाने के बाद इरफान सोलंकी, रिजवान सोलंकी उनके साथियों ने मेरे घर में आग लगा दी थी। यह लोग हमको किसी ना किसी कारण प्रताड़ित भी करते थे। जिसे हम लोग यह प्लाट खाली करके चले जाएं और इस प्लाट पर इनका कब्जा हो जाए। आग से मेरे घर का सारा सामान जल गया था। जहां पुलिस ने मुकदमें के बाद विवेचना कि जिसमें शौकत, शरीफ, इजरायल आटे वाले, अनूप यादव, महबूब आलम, समसुद्दीन, एजाउद्दीन, मोहम्मद एजाज, मुरस्लीन भोलू, शकील चिकना को भी आरोपी बनाया था।

इरफान, रिजवान, शौकत, शरीफ और इजराइल आटे वाले के खिलाफ विचार पूरा हो चुका है। इस मुकदमे में शरीफ और शौकत को जमानत भी मिल चुकी है। शौकत पर मुकदमे भी चल रहे हैं। जिसके कारण जेल में बंद है।

देर रात तरावीह में इरफान के लिए हुई दुआ

सोमवार देर रात को हलीम कालेज ग्राउंड में चल रही तरावीह के आखिरी दिन विधायक इरफान सोलंकी की रिहाई की लिए दुआ मांगी गई। यह दुआ एक माइक के द्वारा संबोधन कर की गई। दुआ में बेकसूर जेल में बंद लोगों की रिहाई के लिए दुआ मांगी गई। वहीं इस दुआ का वीडियो बन गया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति के द्वारा पर्ची दी गई थी। जिस पर दुआ पढ़ी गई थी। वहीं, पुलिस इस पर जांच कर रही है।

इरफान पर दर्ज हैं कई मामले

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने और आचार संहिता उल्लंघन के भी मुकदमें दर्ज हैं। आगजनी के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए फर्जी आधार कार्ड से यात्रा करने के मुकदमें में गवाही शुरू हो गई है। सोमवार को पूर्व थाना अध्यक्ष जाजमऊ अशोक कुमार दुबे की गवाही हुई, वहीं कर्नलगंज थाने के दारोगा आनंद कुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान 2 जनवरी 2017 को इरफान सोलंकी, बंटी सेंगर और रोहित वर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Tags:    

Similar News