Kanpur News: तेज रफ्तार के कहर ने ले ली सफाई कर्मी की जान, शव को देख साथियों ने रोड किया जाम

Kanpur News: राम प्रसाद रोज की तरह बाइक से अपने काम पर निकला था। जहां अर्मापुर नहर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Report :  Anup Pandey
Update: 2023-10-16 11:09 GMT

नगर निगम कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, मौत, साथियों ने रोड किया जाम : Video- Newstrack

Kanpur News: तेज रफ्तार के कहर ने एक परिवार के मुखिया की आंखे हमेशा के लिए बंद कर दी। मामला पनकी थाना क्षेत्र के अर्मापुर नहर पुल के समीप का है। जहां गुजर रहे नगर निगम कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सफाई कर्मी की मौके पर मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर पहुंचे परिजन रोते बिलखते नजर आए।

मौत की खबर लगते ही दर्जनों की संख्या में पहुंचे कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर मौके पर दो थाने की पुलिस समेत क्षेत्रीय उच्चाधिकारी हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुट गए। साथ ही किसी तरह शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया।

पनकी का रहने वाला था राम प्रसाद-

मृतक राम प्रसाद (48) नगर निगम में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। घर में पत्नी पारो बेटा शिवम दो बेटियां है। राम प्रसाद रोज की तरह बाइक से अपने काम पर निकला था। जहां अर्मापुर नहर पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से राम प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राम प्रसाद घर का मुखिया था और सफाई कर्मी होने के नाते जितनी कमाई होती थी, उसमें अपना घर का गुजारा भत्ता चलाता था।


परिजन हुए बेहाल-

परिवार में सूचना मिलते ही पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। वहीं बेटा और दोनों बेटियां भी सदमे में आ गए है। पड़ोसियों को सूचना मिलते ही घर पर महिलाओं की भीड़ लग गई। वहीं महिलाएं परिवार को संभालने में लग गईं।

पनकी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को शांत करा अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।

Tags:    

Similar News