Kanpur News: लूट के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, पुलिस हिरासत में दो आरोपी

Kanpur News: डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि कल्याणपुर और रावतपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट और चैन लूट घटनाएं हुई हैं। इसी के आधार पर पुलिस आरपियों की तलाश कर रही थी।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-07-12 04:35 GMT

Kanpur News (Pic: Social Media)

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उसके साथी को भी हिरासत में लिया गया है। घायल बदमाश की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

डीसीपी ने दी जानकारी

डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि कल्याणपुर और रावतपुर क्षेत्र में मोबाइल लूट और चैन लूट घटनाएं हुई हैं। अधिकतर घटनाएं सुबह के समय हुई हैं। इस पर काबू पाने के लिए प्रभात प्रहरी पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके लिए थाना परिसर की पुलिस और सादी वर्दी में पुलिस की टीम राउंड पर रहती है। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर नज़र रखी जाती है। जहां कोई संदिग्ध दिखता है उसको चेक करते हैं। आज सुबह शिवली रोड पर चेकिंग चल रही थी। तभी बिना नंबर की मोटर साइकिल पर जा रहे दो व्यक्तियों को पुलिस द्वारा रोके जाने का इशारा किया गया। रोकने पर वो नहीं रुके।

घेराबंदी होने पर कर दी फायरिंग

न रुकने पर घेरा बंदी पुलिस द्वारा की गई। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। कच्चे रास्ते से भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें चौबेपुर का रहने वाला अंशु गुप्ता के पैर में गोली लग गई। अंशु के ऊपर चार मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज़ हैं। बीते दिनों पहले पनकी क्षेत्र में इन दोनों के द्वारा मोबाइल लूट भी की गई थी। जिसमें ये दोनों सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए थे। वहीं अंशु का दोस्त राहुल उर्फ करिया कल्याणपुर का रहने वाला है। दोनों को हिरासत में लिया गया है। अंशु को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। महिला का लूटा हुआ फोन बरामद कर लिया गया है। और भी दो फोन मिले हैं। जिसकी जानकारी की जा रही है। इनके पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।  

Tags:    

Similar News