Kanpur News: प्रेमी ने दी पति को मौत, पत्नी ने मनाया जश्न और कुछ इस तरह हुआ खुलासा...

Kanpur News:सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Update: 2023-09-05 06:39 GMT
Kanpur News (photo: social media )

Kanpur News: कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुए सिक्योरिटी गार्ड के हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। सिक्योरिटी गार्ड की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर से निकला था घूमने

बताते चलें कि मृतक रविकांत अपनी मां व पत्नी प्रियंका के साथ हनुमन्त बिहार भूरे पूरवा मे किराए के मकान में रहता था और गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। लगभग एक हफ्ते पहले गुजरात से घर आया था। बीते शुक्रवार को रविकांत देर रात घर से पत्नी के कहने पर एक युवक के साथ गया था। जब सिक्योरिटी गार्ड काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो रविकांत की मां ने मोबाइल पर फोन लगाया तो उसका फोन स्वीच आफ जा रहा था।

मां ने दी पुलिस को सूचना

घबराकर रविकांत की मां ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सिक्योरिटी गार्ड की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान रविवार की देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को एक निजी स्कूल के पास मिली है। वह अज्ञात शव रविकांत का निकला और शरीर पर काफी चोट के निशान थे।

टूट गई पत्नी और कबूला जुर्म

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के खुलासे में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के आधार पर सबसे पहले अनस और मृतक रविकांत की पत्नी प्रियंका से पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो प्रियंका काफी देर तक पुलिस को गुमराह करती रही। लेकिन पुलिस के सामने झूठ ज्यादा देर तक छुपा ना सकी और उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया। प्रियंका ने बताया कि अनस से उसके प्रेम संबंध थे। जिसका जानकारी होने के बाद पति विरोध करते थे। इसलिए शराब पीने व पिलाने के बहाने अनस उसके पति को अपने साथ ले गया था और गला दबा कर मार दिया। उसके बाद अनस घर आया और काम तमाम करने का हम दोनों ने जश्न भी मनाया। हत्या करने के बाद शव को झाड़ियां में फेका दिया था।

क्या बोली एडीसीपी

वहीं एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि नौबस्ता पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पूछताछ के दौरान प्रियंका ने बताया कि मछरिया बरकाती मस्जिद के पास रहने वाले पति के दोस्त अनस हाशमी से घर आने जाने के दौरान उसकी नजदीकी बढ़ गई। जिसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध किया था। पति के विरोध से नाराज होकर प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Tags:    

Similar News