Kanpur: पारा 45 पार, अलग-अलग जगहों पर हीट वेव से दर्जनों लोगों की मौत

Kanpur News: जनपद में भीषण गर्मी के कहर बरकरार है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिले में गर्मी के चलते अलग-अलग जगहों पर कई लोगों की मौत हो गयी है।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-06-17 10:40 GMT

कानपुर में हीट वेव से कई लोगों की मौत (सोशल मीडिया)

Kanpur News: जिले में हीटवेव के चलते अब तक कई लोगों की असमय मौत हो चुकी है। चलते फिरते गश खाकर लोगों की मौत हो जा रही है। जनपद में सबसे ज्यादा जहां घाटमपुर सर्किल में बीते चौबीस घंटे में अलग-अलग जगह पर सात लोगों की जान गयी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछ शवों की शिनाख्त हो गयी है। तो वहीं कुछ की पहचान की कोषिष की जा रही है। सभी की हीट स्ट्रोक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रविवार को घाटमपुर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था।

फेरी वाले की मौत

सचेंडी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग हीट वेव का शिकार हो गया। जहां फेरी लगाते समय उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जहां परिजन चकरपुर मंडी पहुंचे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी क्षेत्र की है।

थाना हरवंश मोहाल

पुलिस को जानकारी दी गई कि एक अज्ञात पुरुष जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। रॉयल विला होटल के मालिक शैलेंद्र कुमार साहू ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति आज आकर पश्चिम वाली गली में बैठ गया।15 मिनट बाद देखा गया तो उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जिसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है।

महिला का मिला शव

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के भैसऊ गांव समीप खेतों में अज्ञात महिला का शव मिला। जहां ग्रामीणों ने देख शोर मचा दिया। शोर होने से आस पास के लोग आ गए। आस पास जानकारी कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमान है कि महिला की मौत गर्मी के कारण हुई है। बाकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत

घाटमपुर सर्किल क्षेत्र में सजेती में प्रिन्स ढाबे के सामने एक कबाड़ की दुकान के बाहर करीब (60) साल के एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। बीते रविवार सुबह घाटमपुर नगर स्थित ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच पड़ताल कराने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिर देर शाम बीरपुर गांव के पास एक युवक का शव पड़ा मिला।युवक की शिनाख्त युवक की शिनाख्त जसपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई।वह अपने साथी के साथ ट्रक से आया था। परिजनो ने हीट स्ट्रोक से मौत होने की अशंका जताई है।भदरसा गांव निवासी श्यामू वाजपेई खेत में मवेशी चराने गए थे। अचानक गश खाकर गिरे उनकी मौत हो गई।

पारा 46 के पार, तीन वृद्ध ने तोड़ा दम

साढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी देवी सेवक गोस्वामी (75) को लू लगने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। तेज गर्मी के चलते भीतरगांव में चंद मिनट में ही एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं मां फूलमती देवी मंदिर के महंत दिनेश बाबू शुक्ला ने दम तोड़ दिया। भक्तों ने बताया कि अच्छे खासे बैठे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मौतों का कारण हीट स्ट्रोक बताया जा रहा है।

Tags:    

Similar News