Kanpur News: गंगा नहाने गए दो भाई और दोस्त डूबे, दो की मौत

Kanpur News: जनपद के अरौल थाना क्षेत्र में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई तो वहीं शिवराजपुर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर घाट में दो सगे भाई और एक दोस्त नहाते समय डूब गये।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-05-24 11:30 GMT

घाट पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग (Pic:Newstrack)

Kanpur News: गंगा नदी में डूबने की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिससे पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने लगा है। आज अरौल थाना क्षेत्र में तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई तो वहीं शिवराजपुर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर घाट में दो सगे भाई और एक दोस्त नहाते समय डूब गये। डूबते हुए किशोरों को बचाने के लिए गोताखोर भागे और एक को बाहर निकाल लिया। वहीं दो की तलाश जारी है। मौक़े पर पुलिस प्रशासन मौजूद हैं।

डूबे बच्चों की तलाश जारी

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर घाट में आज श्लोक अवस्थी (16) पुत्र आनंद अवस्थी, दीप बाजपेई (17) पुत्र राघवेंद्र बाजपेई निवासी वार्ड नंबर 5 शिवराजपुर और सक्षम (11) पुत्र आनंद अवस्थी जो तीनों गंगा स्नान को आए थे। जहां गंगा स्नान के दौरान श्लोक अवस्थी, दीप बाजपेई, सक्षम डूब गए। किशोरों को डूबता देख गंगा के पास मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। सक्षम को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं दो किशोर गंगा में समा गए। मामले की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। गोताखोर एवं जाल का मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है।  

घर में मचा कोहराम

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया। परिजन घाट पहुंचें और बच्चें की जान की दुहाई मांग रहे थे। महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। हर कोई एक दुसरे को संभाल रहा था। वहीं महिलाएं पास में खड़ी पुलिस से हाथ जोड़कर बच्चों की जान बचाने के लिए कह रहीं थी। महिला पुलिस कर्मी भी रो रही महिलाओं को संभाल रही थी। इलाके में सूचना होने पर घर से लेकर घाट तक भीड़ हो गई थी।

शिवराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि खेरेश्वर घाट शिवराजपुर में श्लोक अवस्थी पुत्र आनंद अवस्थी उम्र 16 वर्ष एवं दीप बाजपेई पुत्र राघवेंद्र बाजपेई उम्र 17 निवासी वार्ड नंबर 5 शिवराजपुर थाना शिवराजपुर एवं सक्षम पुत्र आनंद अवस्थी उम्र 11 वर्ष तीनों गंगा स्नान को आए थे। स्नान के दौरान श्लोक अवस्थी एवं दीप बाजपेई डूब गए।जिनकी तलाश गोताखोर व जाल डलवाकर एवं जल पुलिस से कराई गई। दोनों के शव तलाश के उपरांत मिल गए है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News