फ्लॉप शो साबित होगा गठबंधन, देश से खत्म होंगी पारीवारिक पार्टियां: Brajesh Pathak

Kanpur News: कानपुर में तीन दिवसीय मानसिक दिव्यांग नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके उद्धाटन के लिए बृजेश पाठक पहुंचे थे।

Report :  Anup Pandey
Update: 2024-02-26 17:00 GMT

कानपुर में बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना। (pic: social media)

Kanpur news: कानपुर में तीन दिवसीय मानसिक दिव्यांग नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मल्लिका नड्डा के नेतृत्व में हो रहा है। यह संस्था दो दशक से स्पेशल बच्चों के लिए बहुत कम कर रही है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहें। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व स्पेशल ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका नड्डा ने किया। कानपुर में स्पेशल ओलंपिक भारत स्पोर्ट का आयोजन हो रहा है। जो स्पेशल और मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चें है। इस खेल में दिव्यांग बच्चों को जोड़ा जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष मलिका नड्डा के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। यह कार्य दो दशकों से हो रहा है। ऐसे सभी बच्चों को एकत्र करना, आगे बढ़ने का अवसर देना। खेल गतिविधियों से जोड़ना अच्छा कार्य है।इस लिए इस संस्था को हृदय से आभार करता हूं दो दो दिव्यांग विश्व विद्यालय दिव्यांग बच्चों के लिए चल रहे है। जो स्पेशल चाइल्ड है, उनके लिए भी सरकार काम कर रही है। आज दिव्यांग बच्चें स्पोर्ट क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं। देश में भी स्पोर्ट स्तर पर भी अच्छा कार्य कर रहे है। पढ़ने रहने और हर मदद में मेरी सरकार काम कर रही है।

फ्लॉप शो साबित होगा गठबंधन

गठबंधन का कोई मतलब नहीं है। ये एक तरीके से नए डिब्बे में पुराना माल है। ये वहीं लोग है,जो यूपीए वन और टू में सरकार चला रहे थे। समाजवादी पार्टी कल भी उनके साथ थी। आज भी उनके साथ है। यह गठबंधन इस धरातल पर फ्लॉप शो साबित होगा। कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी से पहले भी गठबंधन किया था। दो लड़के मुंह की खायेगें।  इनकी दाल कहीं गलने वाली नहीं है। जनता ने इन्हें बुरी तरह नकार दिया है। समाजवादी पार्टी की गुंडई और अराजकता को लोगों ने नफरत करना शुरू कर दिया है। 2014 से लेकर समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में पुरी तरह परास्त हो चुकी है।

कुनबा पूरी तरह बिखर चुका

उनका कुनबा पूरी तरह बिखर चुका है। अच्छे लोग जो है। वो समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ रहे है। समाजवादी पार्टी पुरी तरह समाप्त होने के कगार पर है। उनके पास कोई बचा नहीं है। परिवार को लेकर कब तक आगे बढ़ सकते है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में धीरे धीरे पारिवारिक दल खत्म होंगे। भाजपा पार्टी ऐसी है जो किसी को भी कुछ बना सकती है। जबकि परिवार के जो दल है वो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाए जाते है। जो देश और प्रदेश से खत्म हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News